फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron variant found in 94 percent samples of Kerala, Minister Veena George said big thing

Omicron Wave in Kerala: केरल के 94 फीसदी नमूनों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट, मंत्री वीणा जॉर्ज ने कही बड़ी बात

Fri, 28 Jan 2022 08:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Jan 2022 08:29 AM IST
सार

केरल के चार फीसदी से भी कम कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। जिन्हें भर्ती किया गया, उनमें से भी एक फीसदी से कम को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। 

विज्ञापन
Omicron variant found in 94 percent samples of Kerala, Minister Veena George said big thing
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए केरल के 94 फीसदी नमूनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज मिले हैं। बाकी नमूनों में डेल्टा वैरिएंट पाया गया है। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से चर्चा में केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि कोविड पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग लगातार की जा रही है। 94 फीसदी मरीजों में ओमिक्रॉन और 6 फीसदी में डेल्टा वैरिएंट मिला है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केरल में तीसरी लहर 'ओमिक्रॉन लहर' है, यह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


चार फीसदी से कम को पड़ी भर्ती करने की जरूरत
केरल की मंत्री ने बताया कि राज्य के चार फीसदी से भी कम कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। जिन्हें भर्ती किया गया, उनमें से भी एक फीसदी से कम को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। केरल के कुल पॉजिटिव मामलों में से केवल 3.6 प्रतिशत अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 0.7 प्रतिशत को ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता पड़ी और केवल 0.6 प्रतिशत को ही आईसीयू की आवश्यकता हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज ने बताया कि राज्य के कुल सक्रिय केस में से 3.6 फीसदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 0.7 फीसदी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी और 0.6 फीसदी को आईसीयू की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 27 जनवरी तक देश में कुल 22,02,472  सक्रिय केस थे। बीते सप्ताह नमूनों की सकारात्मकता दर 17.75 फीसदी थी। 11 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले थे। महाराष्ट्र, कर्नाटक व केरल में 3 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले थे। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 14 राज्यों में 1 लाख से लेकर 50 हजार तक सक्रिय केस थे,  जबकि 11 राज्यों में 10 हजार से कम सक्रिय केस थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed