फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Live: डॉ. एंथनी फाउसी बोले, डेल्टा से कम खतरनाक है ओमिक्रॉन

Tue, 07 Dec 2021 11:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Dec 2021 11:10 PM IST
खास बातें

Omicron in India Live: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। हालांकि ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Omicron corona variant cases in india live news updates,Coronavirus cases in india today, covid19 cases in india 7 december
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:06 PM, 07-Dec-2021

डॉ. एंथनी फाउसी बोले, डेल्टा से कम खतरनाक है ओमिक्रॉन

अमेरिकी वैज्ञानिक व विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउसी ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा से अधिक खतरनाक नहीं है। समाचार एजेंसी एएफपी ने ये जानकारी दी है। 
 
09:40 PM, 07-Dec-2021

ब्रिटेन और कनाडा से लौटे दो लोग संक्रमित

भोपाल जिला प्रशासन ने कहा कि ब्रिटेन और कनाडा से मध्य प्रदेश लौटे दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं।  
विज्ञापन
09:14 PM, 07-Dec-2021

ठाणे में विदेश से लौटे 12 लापता

महाराष्ट्र: नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में विदेश से लौटे 12 लोग लापता हैं।
 
06:48 PM, 07-Dec-2021

रोका गया जनगणना का कार्य

COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना 2021 और संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। जनगणना 2021 के संचालन के लिए सरकार के निर्देश 28 मार्च 2019 को अधिसूचित किए गए थे। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। 
 
06:12 PM, 07-Dec-2021

पुणे शहर में ओमिक्रॉन के दस और नए मामले

मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओमिक्रॉन के दस और नए मामले सामने आए हैं। पुणे के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि हवाई अड्डे पर लगभग 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से दस लोगों में ओमिक्रॉन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
01:15 PM, 07-Dec-2021

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब बनाएगी कर्नाटक सरकार

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए  और भी अधिक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए चर्चा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 07-Dec-2021

ब्रिटेन में कम्युनिटी स्प्रेड

ब्रिटेन के कई इलाके में ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।  देश में 336 मामले सामने आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि यहां कम्युनिटी स्प्रेड की शुरुआत हो गई है। कई इलाकों में लोग तेजी से चपेट में आ रहे हैं। 
12:18 PM, 07-Dec-2021

मध्यप्रदेश में 28 वर्षीय जर्मन नागरिक कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, जबलपुर में 28 वर्षीय जर्मन नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
10:53 AM, 07-Dec-2021

महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक यात्रियों की जानकारी नहीं

ओमिक्रॉन के डर के बीच, कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने सोमवार को कहा कि ठाणे जिले के टाउनशिप में हाल ही में विदेश से लौटे 295 में से 109 का पता नहीं चल सका है।
10:26 AM, 07-Dec-2021

गोवा सरकार की अपील- 19 दिसंबर तक करवा लें संपूर्ण टीकाकरण

गोवा के मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से 19 दिसंबर तक पूरी तरह से टीकाकरण कराने की अपील की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed