Omicron Alert: देश में 234 मामले, महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा केस, जानिए सबकुछ जो ओमिक्रॉन के बारे में आप जानना चाहते हैं
देश में अब भी कोरोना वायरस के रोजाना करीब 6-7 हजार मामले सामने आ रहे हैं, यानी खतरा बरकरार है। इनमें से कुछ मामले ओमिक्रॉन के भी हैं। जानिए देशभर में क्या है स्थिति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के आगमन के साथ ही कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डराने लगा है। इसके लगातार बढ़ते आंकड़ों ने कई राज्यों को पाबंदी लगाने पर मजबूर कर दिया है। लोगों की तरफ से लगातार लापरवाही देश केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर सख्त कदम उठाने को कहा है। देश में अब भी कोरोना वायरस के रोजाना करीब 6-7 हजार मामले सामने आ रहे हैं, यानी खतरा बरकरार है। इनमें से कुछ मामले ओमिक्रॉन के भी हैं। रोजाना किसी न किसी राज्य से ओमिक्रॉन के मामले मिल रहे हैं। कुछ ही दिनों में देश में ओमिक्रॉन का आंकड़ा 234 तक पहुंच गया है। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं।
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच देश में क्या-क्या हो रहा है
डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। डिंपल यादव के नमूने की जांच एक निजी लैब में की गई थी। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मैंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकार ने लिखा राज्यों को लिखा पत्र
ओमिक्रॉन के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में इसका संक्रमण कई गुना तक बढ़ गया है। अब 14 राज्य कोरोना के इस नए वैरिएंट की चपेट में हैं और देश भर में 225 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग नए वैरिएंट को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए राज्यों को नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कई तरह की पाबंदियां लागू करने की बात कही गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
दिल्ली में पाबंदियां लागू
दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को क्रिसमस और नए साल के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीडीएमए ने सभी प्रकार के समारोहों पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सम्मेलन करने की मंजूरी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें
हरियाणा में नए साल से सख्त नियम
अगर आप ने कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया तो एक जनवरी से हरियाणा में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बिना टीकाकरण वाले लोगों पर एक जनवरी से कार्रवाई करने को कहा है। इन लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें
सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में
देश में अब तक कुल 234 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं और 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (24), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले, जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।
राजस्थान में आज चार मामले
राजस्थान में आज चार मामले आज जयपुर में कोरोना के वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले जवाहर नगर, प्रताप नगर में 65 साल के बुजुर्ग, केन्या से आई एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। चिकित्सा मंत्री का कहना है राजस्थान सतर्क है। संक्रिमतों के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है।
आंध्र प्रदेश महिला ओमिक्रॉन संक्रमित
आंध्र प्रदेश में एक 39 वर्षीय महिला जो केन्या से चेन्नई आई थी और फिर तिरुपति की यात्रा की वह 12 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया और वह ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई। वहीं, तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई थी जिसमें एक इलाज कर रहे डॉक्टर भी नए वैरिएंट से संक्रमित हो गए।
विशेषज्ञों ने कहा, फरवरी में होगा पीक
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने बताया कि फरवरी में ओमिक्रॉन के मामले चरम पर होंगे। दोनों वैज्ञानिकों ने अपने सूत्र मॉडल के अध्ययन के अनुसार बताया कि फरवरी में 1.5 से 1.8 लाख रोजाना मामले आ सकते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक महीना के भीतर यह कम भी हो जाएगा। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।
पिछले 24 घंटे में 6,317 नए कोविड-19 मामले
देश में पिछले 24 घंटे में 6,317 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ देश में कुल मामले 3,47,58,481 पर पहुंच गए। वर्तमान में 78,190 सक्रिय केस हैं, जो 573 दिनों में सबसे कम है। देश में पिछले 24 घंटों में 318 लोगों की मौत हुई है जिससे कुल मृत्यु संख्या 4,78,325 हो गई है। आज मरने वालों की संख्या कल की 132 मौतों की तुलना में काफी अधिक है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.24 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है।