फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   omar abdullah slams chattisgarh cm bhupesh baghel after using his name in sachin pilot matter

पायलट मामले में नाम जोड़े जाने पर भड़के उमर अब्दुल्ला, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

Mon, 20 Jul 2020 07:16 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jul 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah slams chattisgarh cm bhupesh baghel after using his name in sachin pilot matter
उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में चल रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच अब छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के नेता भी आमने-सामने आ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और यूपीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी जेकेएनसी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के आरोपों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान में सचिन पायलट और कांग्रेस के बीच चल रहे तनाव को जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूख अब्दुल्ला की नजरबंदी से रिहाई मामले से जोड़ दिया था। बघेल ने एक इंटरव्यू में कहा कि हो सकता है सचिन पायलट जो कर रहे हैं, उसके पीछे जम्मू-कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्लाह और फारूख अब्दुल्लाह की रिहाई से कुछ लेना-देना हो।
विज्ञापन


बघेल के इस बयान पर अब उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट में कहा, 'मैं इस तरह के झूठे दुर्भावनापूर्ण और झूठे आरोप से तंग आ गया हूं कि सचिन पायलट जो भी कर रहा है वह किसी न किसी तरह से इस साल की शुरुआत में मेरे या मेरे पिता की रिहाई से जुड़ा था। अब बहुत हो गया है। श्री भूपेश बघेल से मेरे वकील अब बात करेंगे। उमर ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और रणदीप सुरजेवाला को भी टैग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब्दुल्ला के टैग करने के कुछ ही मिनट बाद बघेल ने अपने विवादास्पद बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दिए जाने की कोशिश की और ट्वीट किया, ‘‘उमर अब्दुल्ला जी, कृपया, लोकतंत्र के त्रासद नाश को मौके वाले क्षण में तब्दील नहीं करें। ‘आरोप’ बस एक पूछा गया सवाल था और हम यह पूछते रहेंगे और देश भी पूछेगा।’

अब्दुल्ला ने गुस्से में तपाक से जवाब दिया, ‘आप मेरे वकीलों को अपना जवाब भेज सकते हैं। यही वो बात है जो कांग्रेस के साथ आजकल गड़बड़ है, आप अपने विरोधियों में अपने मित्रों को नहीं जाने। आप लोग जिस गड़बड़ी में, उसकी यही वजह है। आपका ‘प्रश्न’ मानहानिकारक है और वह प्रतिरोध से नहीं बच सकता।’


एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार के अनुसार बघेल ने कहा, ‘जहां तक सचिन पायटल की बात है, तो वैसे मैं राजस्थान की घटनाओं पर बहुत ज्यादा नजर नहीं रख रहा हूं लेकिन एक बात किसी को जिज्ञासु बनाती है कि क्यों उमर अब्दुल्ला को रिहा किया गया? उनपर और महबूबा मुफ्ती जी पर एक ही कानून की समान धाराएं लगायी गयी थीं, वह तो अब भी हिरासत में हैं जबकि वह (अब्दुल्ला) बाहर है। क्या यह इसलिए है क्योंकि अब्दुल्ला, सचिन पायलट के साले हैं?’

नेकां ने भी बयान जारी कर बघेल की टिप्पणी पर ‘कड़ा ऐतराज’ जताया और कहा कि यह कहना मानहानिकारक है कि अब्दुल्ला की रिहाई का कहीं न कहीं संबंध पायलट की बगावत से है। पार्टी ने बयान में कहा, ‘हमने बघेल के मानहानिकारक बयान का संज्ञान ले लिया है और हम अपने वकीलों से संवाद कर रहे हैं और उपयुक्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।’

गौरतलब है कि सचिन पायलट रिश्ते में उमर अब्दुल्ला के बहनोई लगते हैं और इस वक्त सचिन पायलट और कांग्रेस पार्टी के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed