{"_id":"57f41f234f1c1b9232270f24","slug":"om-puri-can-say-anything-after-drinkinking-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में कुछ भी बोल देते हैं ओम पुरी, सीनियरिटी की वजह से चुप है फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शराब के नशे में कुछ भी बोल देते हैं ओम पुरी, सीनियरिटी की वजह से चुप है फिल्म इंडस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
Updated Wed, 05 Oct 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
ओमपुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार। पद्मश्री। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर सम्मान। इसके साथ दर्जनों राष्ट्रीय, फिल्मी, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अभिनेता ओम पुरी शराब के नशे की समस्या से ग्रस्त हैं। सोमवार को एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान ओम पुरी ने देश की सेना और सैनिकों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यह उनकी शराब की लत का नतीजा है। ओम पुरी अक्सर नशे में होते हैं। उनके इस विवाद पर बात करते हुए लोग अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते हैं। असल में फिल्म उद्योग में ओम पुरी का उनकी अभिनय प्रतिभा की वजह से बहुत सम्मान है।
ओम पुरी के साथ काम करने वालों की मानें तो वह शानदार इंसान और कलाकार हैं परंतु ज्यादातर समय नशे में होते हैं। उन्हें शराब की लत है। जो बीते कुछ वर्षों में दांपत्य जीवन के विवादों के बाद बढ़ गई है। बॉलीवुड के कई कलाकारों में नशे की समस्या देखी गई है। परंतु कुछ एक्टरों के साथ यह अधिक है। ओम पुरी को बीते कुछ वर्षों में प्रेस कॉन्फ्रेंसों और कार्यक्रम में नशे की हालत में देखा गया है। इन कार्यक्रमों के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नशे की हालत में ओम पुरी अक्सर मीडिया और पत्रकारों पर भड़क जाते हैं। मीडिया और सह-कलाकारों से कुछ भी बोल जाते हैं। अगर उनसे बातचीत करने की कोशिश की जाए तो वही बात कहते हैं जो कहना चाहते हैं।

नशे में क्या कहा ओमपुरी ने
देश विरोधी बातों पर कड़ा रुख ने वाले अनुपम खेर जैसे एक्टर ने भी ओम पुरी के अपराध पर ट्विटर पर यही लिखा: डियर ओमपुरी जी, मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं। लेकिन कल टीवी पर देश के सैनिकों के बारे में आपकी बात सुन कर ‘दुख’ हुआ। वास्तव में बॉलीवुड में हजारों ऐसे लोग हैं जो ओम पुरी द्वारा की गई टिप्पणी से बुरी तरह से आहत और नाराज हैं हैं मगर उनकी वरिष्ठता, उम्र और प्रतिभा की वजह से आक्रामक रुख नहीं दिखा रहे।
आपत्तिजनक ओम
- किसने कहा सेना में जाएं। हथियार उठाएं। उसे (शहीद नितिन कुमार) क्या मैंने कहा था बॉर्डर पर जाके मरने के लिए।
- भारत को 15-20 मानव बम बना कर पाकिस्तान भेजना चाहिए ताकि वे वहां विस्फोट करें।
पाकिस्तानी फिल्म की
-देश-विदेश की अनेक फिल्मों में अभिनय कर चुके ओम की पिछले महीने पहली पाकिस्तानी फिल्म रिलीज हुई। ऐक्टर इन लॉ नाम की इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह अगस्त में वहां थे। इसके पहले भी वह कुछ अंग्रेजी फिल्मों में पाकिस्तानी व्यक्ति का किरदार निभा चुके हैं। इसलिए वह पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं।