फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   om birla angry on opposition protest in lok sabha ask why you obstruct question hour

Om Birla: 'आपको पर्चे फेंकने और तख्तियां लहराने के लिए नहीं भेजा गया', राहुल-गोगोई का नाम लेकर बिफरे ओम बिरला

Mon, 28 Jul 2025 01:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Jul 2025 01:18 PM IST
सार

लगातार छह दिनों से बाधित हो रही लोकसभा की कार्यवाही से आहत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एक अन्य कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लेकर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि आप नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही बाधित करते हैं।

विज्ञापन
om birla angry on opposition protest in lok sabha ask why you obstruct question hour
ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद के मानसून सत्र में हंगामे और शोरशराबे का दौर जारी है। आज छठे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच का गतिरोध समाप्त नहीं हुआ। लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने पर स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस सांसदों का नाम लेकर सदन में योजना बनाकर व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया। बिरला ने राहुल गांधी और असम से निर्वाचित सांसद गौरव गोगोई का नाम लेकर उन्हें टोका। 
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोले ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के हंगामे पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, 'मिस्टर गोगोई और आप सब राजनीतिक दलों के लोग आए थे, आपने कहा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए, फिर आप सदन बाधित कर रहे हैं। आखिर सदन आप क्यों नहीं चलने दे रहे? प्रश्नकाल माननीय सदस्यों का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आखिर देश जानना चाहता है कि आप प्रश्नकाल क्यों स्थगित करना चाहते हैं? क्यों आप प्रश्नकाल के अंदर नियोजित बाधा करना चाहते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा फिर स्थगित, मतदाता सूची मुद्दे पर नारेबाजी




लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी से पूछे कड़े सवाल
ओम बिरला ने कहा, 'माननीय प्रतिपक्ष के नेता.. आपके दल के नेताओं को समझाओ, इनको सदन में पर्चे फेंकने के लिए, तख्तियां लाने के लिए नहीं भेजा है.. आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते.. जवाब दो। देश जानना चाहता है कि आप प्रश्नकाल क्यों नहीं चलाना चाहते। 10 महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर आज चर्चा होने वाली है।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, पर्यावरण, विधि, श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर चर्चा होनी है। प्रश्नकाल सदस्यों का समय होता है। आखिर क्यों प्रश्नकाल स्थगित करा रहे हो आप? क्यों सदन के अंदर नारेबाजी, तख्तियां, पर्चियां फेंक रहे हो? ये सदन के अंदर मर्यादा है आपकी। देश देखना चाहता है, आप नियोजित तरीके से सदन को बाधित करते हैं संसद की मर्यादाओं को गिराते हैं गरिमा को गिराते हैं आप चर्चा नहीं करना चाहते... प्रश्नकाल में माननीय सदस्यों को बोलने नहीं देते आप। ये तरीका आपका उचित नहीं है... आग्रह कर रहा हूं सदन की मर्यादा बनाकर रखो। सदन सबका है। देश की 140 करोड़ जनता की अभिव्यक्ति की सर्वोच्च संस्था है।'

लोकसभा स्पीकर ने कहा 'आप इसी तरीके का आचरण व्यवहार करना चाहते हैं, ये देश देखेगा कि आपने प्रश्नकाल को नियोजित तरीके से बाधा पहुंचाई, तख्तियां लहराईं, पर्चे फेंके, नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही स्थगित कर दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed