Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympian Anju Bobby George volleyball player Bharathan Nair honoured by having roads named after them

केरल: ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज और वॉलीबॉल खिलाड़ी भारतन नायर के नाम पर सड़क का नामकरण

Sun, 06 Sep 2020 08:01 AM IST
Sneha Baluni स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Sep 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
Olympian Anju Bobby George volleyball player Bharathan Nair honoured by having roads named after them
ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज और महान वॉलीबॉल खिलाड़ी भारतन नायर के नाम पर उनके गृहनगर में सड़क का नामकरण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कोट्टायम जिले में नगर परिषद ने इन महान खिलाड़ियों के नाम पर सड़क के नामकरण के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी।

विज्ञापन


चगनसरी नगरपालिका के चेयरमैन साजन फ्रांसिस ने कहा कि यह महान नगरपालिका का कर्तव्य है कि वह दो महान खेल हस्तियों की उपलब्धियों को मान्यता दे, जो चगनसेरी में पैदा हुए और यहीं पले बढ़े। उन्होंने कहा, 'उनके योगदान को बहुत पहले मान्यता दी जानी चाहिए थी। लेकिन काफी देर हो गई।'
विज्ञापन



अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा कि वह खेल के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए अपने गृहनगर के लोगों और चगनसेरी नगर परिषद के नेताओं के प्रति आभारी हैं। पेरिस विश्व एथलेटिक्स 2003 में कांस्य पदक जीतने वाली लॉन्ग जंपर अंजू ने कहा,‘ यह अप्रत्याशित सम्मान है। मेरे लिए खास है क्योंकि मेरे शहर से मिला है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायर 1956 में पेरिस में विश्व वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वे 1958 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य थे। उनका 2007 में 81 साल की उम्र में निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed