सबसे पुराने वायुसेना लड़ाकू ने पूरे किए 100 साल, वायुसेना प्रमुख ने दी बधाइयां
रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का आज जन्मदिन है और ये इसलिए इतना खास है क्योंकि दलीप सिंह आज अपने जीवन के 100 साल पूरे कर चुके हैं और उन्हे सबसे पुराने जीवित आईएएफ फाइटर लड़ाकू की पदवी मिली है। सौ बरस पूरा करने पर वायुसेना के प्रमुख आरके एस भदौरिया ने उनका अभिवादन बढ़ाया।
दलीप सिंह मजीठिया, अगस्त 1947 में वायुसेना से रिटायर्ड हो गए थे और इसी समय भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी।
भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का उनके 100वें जन्मदिन पर अभिवादन बढ़ाया। अपने ट्वीट में आईएएफ ने बताया कि अगस्त 1947 में दलीप सिंह जी वायुसेना से रिटायर हो गए थे और उन्हें अब सबसे पुराने फाइटर लड़ाकू की पदवी मिली हुई है।
Chief of the Air Staff Air Chief Marshal RKS Bhadauria conveyed warm greetings & heartiest congratulations to Sqn Ldr Dalip Singh Majithia (Retd) on his 100th birthday, on behalf of all Air warriors..
विज्ञापन विज्ञापन
"Wishing you many more". pic.twitter.com/d2888G1iuu— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 27, 2020
वायुसेना चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिवादन किया और 100 साल पूरा करने पर सभी योद्धाओं की तरफ से बहुत बधाई भी दी।