{"_id":"668d29bdf6981cdf6c0cc1ba","slug":"old-video-of-girl-being-tortured-in-bengal-goes-viral-police-arrest-2-latest-news-update-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पश्चिम बंगाल में क्लब के अंदर लड़की की पिटाई किए जाने का पुराना वीडियो वायरल, दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पश्चिम बंगाल में क्लब के अंदर लड़की की पिटाई किए जाने का पुराना वीडियो वायरल, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2024 05:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक क्लब के अंदर एक लड़की को प्रताड़ित किए जाने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक लड़की की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत:संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बैरकपुर पुलिस ने कहा कि लगभग दो साल पुराने वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक के करीबी व्यक्ति ने लड़की को प्रताड़ित किया है। वहीं राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने मांग की है कि वीडियो की सत्यता का पता लगाने के लिए इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
बैरकपुर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो में एक लड़की पर हमला किया गया। स्वतः संज्ञान लेते हुए एक आपराधिक मामला शुरू किया गया है। वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 2 लोग हिरासत में लिये जा चुके हैं।
विज्ञापन
वीडियो क्लिप में कुछ लोग लड़की के पैर और हाथ पकड़कर उसे हवा में लटकाए हुए हैं, जबकि दो अन्य उसे डंडों से पीट रहे हैं। यह घटना कथित तौर पर उत्तर 24 परगना जिले के अरियादाहा स्थित एक क्लब में हुई थी। क्लिप भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पोस्ट की, जिन्होंने इस घटना के लिए गिरफ्तार जयंत सिंह को जिम्मेदार ठहराया। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतनु सेन ने वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग की और कहा कि यह पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की भाजपा की चाल है।