फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Old age can be golden age Take care of the health of parents

'ओल्ड एज कैन बी गोल्डन एज', ऐसे रखें मां-बाप के स्वास्थ्य का खयाल

Mon, 01 Oct 2018 11:29 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Old age can be golden age Take care of the health of parents
old age home
ओल्ड एज यानी साठ साल से ऊपर की उम्र को लोग परेशानी का कारण समझने लगते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी समझदारी से काम लिया जाए तो यही उम्र बुजुर्गों के लिए ‘गोल्डन एज’ और परिवार के लिए ‘गोल्ड’ यानी एक धन का काम कर सकती है। यह कहना है मेट्रो अस्पताल के सीनियर डॉक्टर पुनीत गुप्ता का।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता के मुताबिक बुजुर्ग परिवार के लिए एक भावनात्मक सहारा होते हैं। वे बच्चों के काम पर जाने की स्थिति में घर की देखभाल भी करते हैं। घर के बच्चों की देखरेख करते हैं जो उनके भावनात्मक विकास के लिए बेहद जरुरी है। अकेलेपन में पल रहे बच्चों के साथ तमाम तरह की समस्याएं देखी जाती हैं जो दादा-दादी या नाना-नानी के साथ पल रहे बच्चों के साथ नहीं होतीं। इसलिए हर विशेषज्ञ आपको अपने माता-पिता को अपने साथ ही रखने की सलाह देता है। हमें उनकी और उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। वृद्धावस्था में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बहुत संवेदनशील रहता है। लेकिन थोड़ा सा ध्यान रखने पर उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टर पुनीत गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए उन्हें दिन में पांच बार थोड़ा-थोड़ा भोजन देना चाहिए। भोजन में हरी सब्जियां और फल अवश्य होना चाहिए। बुजुर्गों को दूध देने से बिल्कुल बचना चाहिए क्योंकि इस उम्र में अक्सर ‘लैक्टोज इनटॉलरेंस’ हो जाती है जिसकी वजह से बुजुर्ग दूध पचा नहीं पाते हैं और दूध पीते ही उन्हें डायरिया हो जाता है। इसलिए दूध की जगह उन्हें दही या पनीर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पुनीत गुप्ता के मुताबिक सुबह-शाम की थोड़ी सी सैर बुजुर्गों के दिलों को लंबे समय जवान रख सकती है। ऐसे में अगर उनके बच्चे उनसे थोड़ा बातचीत करते रहें तो उनके ऊपर तनाव नहीं भारी पड़ेगा और वे परिवार के लिए एक अच्छे गार्जियन का काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed