{"_id":"58b00a154f1c1b8716b24c69","slug":"ola-uber-drivers-strike-have-finished-now-they-returned-to-their-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला-उबर के चालकों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओला-उबर के चालकों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को ओला, उबर के प्रतिनिधियों के साथ चालकों की बैठक के बाद हड़ताल खत्म हो गई। परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन के सिविल लाइन स्थित आवास पर करीब चार घंटे चली बैठक में इसका फैसला हुआ। हालांकि मंत्री खुद बैठक में मौजूद नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ओला, उबर कंपनी और सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के प्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी बातें रखीं। दिल्ली सरकार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। सभी मसलों का कंपनी जल्द हल निकालेगी।
विज्ञापन
बैठक के बाद दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चालकों से बातचीत की। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वह सभी मुद्दों का हल निकालेगी। दिल्ली सरकार ने चालकों के टोल टैक्स को खत्म करने की मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बैठक को लेकर दिल्ली सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत गिल, उपाध्यक्ष रवि राठौर समेत अन्य प्रतिनिधियों से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई मगर उनका फोन बंद था।
गौरतलब है कि सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली ने मांग की थी कि कंपनियां किराया बढ़ाएं। कंपनी जो कमीशन लेती है उसे कम किया जाए। चालकों को ड्यूटी के दौरान कुछ होने पर हर्जाना दिया जाए। इसे लेकर वह बीते 14 दिन से हड़ताल पर थे।