{"_id":"5c95636abdec2214222a818b","slug":"ola-cabs-banned-in-bengaluru-for-licence-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में ओला की सेवाओं पर बैन, लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में ओला की सेवाओं पर बैन, लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित
Sat, 23 Mar 2019 04:06 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कर्नाटक के परिवहन विभाग ने ओला के लाइसेंस को अगले छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ओला एप पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी है। परिवहन विभाग ने कहा कि कंपनी को उसके आदेश की प्राप्ति के बाद तीन दिन के भीतर अपना लाइसेंस उसके पास जमा कराना होगा। साथ ही उसे शुक्रवार से तत्काल अपनी टैक्सी बुकिंग सेवा रोकनी होगी।
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि कंपनी ने ओला का संचालन करने वाली कंपनी एनी टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू ने कर्नाटक ऑन-डिमांड परिवहन प्रौद्योगिकी एग्रीगेटर्स नियम-2016 का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त और वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बेंगलुरू (दक्षिण) की रपट के आधार पर उसका लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित किया जाता है। ओला ने कहा कि वह कानून का अनुपालन करने वाली कंपनी है और वह मामले के सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान के लिये सभी विकल्पों पर काम कर रही है।
विज्ञापन