फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ola Cab Driver refused to take customer on Jamia Nagar because its muslim dominated area

दिल्ली: जामिया नगर जाने से ओला ड्राइवर ने किया मना, कहा- वहां अजीब लोग रहते हैं

Tue, 19 Jun 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Ola Cab Driver refused to take customer on Jamia Nagar because its muslim dominated area
ओला कैब

ओला के एक ड्राइवर ने शख्स को इसलिए ले जाने से मना कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र जामिया नगर जाना चाहता था। ओला का कहना है कि उसने ड्राइवर को निलंबित कर दिया है। कंपनी का जवाब तब आया जब पेशे से पत्रकार ने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने अनुभव को साझा किया। शख्स का कहना है कि ड्राइवर ने उसे एकांत स्थान पर छोड़ दिया था और उसे डराने-धमकाने के साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही।

विज्ञापन


रविवार को ईद मनाने के बाद जब 30 साल के पत्रकार असद अशरफ ने अपने दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर में स्थित घर जाने के लिए ओला कैब ली तो ड्राइवर ने कहा कि वहां अजीब लोग रहते हैं। अशरफ ने कहा कि जब उन्होंने ड्राइवर अशोक कुमार को डांटा तो उसने जामिया नगर को गंदा इलाका बताते हुए अशिष्टता से बात करनी शुरू कर दी। अशरफ ने बताया, 'मुझे अहसास हो गया कि वह गलत दिशा में जा रहा है। मैंने ड्राइवर को डांटा तो उसने मुझे अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कैब से नीचे उतर जाने के लिए कहा।'
विज्ञापन

 
पूरी घटना के बारे में उन्होंने फेसबुक पर लिखा था जिसे कि 200 लोगों ने शेयर किया। अशरफ ने बताया कि ड्राइवर ने उन्हें एकांत जगह उतार दिया और वहां से चला गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि ओला ड्राइवर ने जामिया नगर के रूट को फॉलो करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। उनका कहना है कि उन्होंने ओला द्वारा ऐप में दिए गए आपातकाल अलार्म को भी बजाया था। जिसके बाद ओला के एक अधिकारी ने मुझसे बात करके तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन घटना के एक घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ ने दिल्ली पुलिस के पास ड्राइवर की शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी पोस्ट को फेसबुक और ट्विटर पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। जिसके बाद कंपनी ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कल रात को हुई घटना के बाद हमने ड्राइवर को निकाल दिया है। ओला भारत की तरह ही धर्मनिरपेक्षता को मानता है और हम अपने यात्रियों और ड्राइवरों में किसी भी तरह के पक्षपात को अनुमति नहीं देते हैं। हम अपने ग्राहकों के साथ हैं और इस घटना के लिए तहेदिल से माफी मांगते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed