फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ojisha: Steel Minister RCP Singh dedicates JSP's rebar mill to the nation

ओडिशा: स्टील मंत्री आरसीपी सिंह ने जेएसपी का रिबार मिल राष्ट्र को किया समर्पित 

Fri, 29 Apr 2022 08:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 29 Apr 2022 08:12 PM IST
सार

ओडिशा में स्थित जेएसपी के अंगुल प्लांट में देश के विशालतम रिबार मिल का लोकार्पण किया गया है। 1.4 एमटीपीए क्षमता का अत्याधुनिक यह रिबार मिल 50 मिलीमीटर के टीएमटी रिबार उत्पादन में सक्षम है।
 

विज्ञापन
Ojisha: Steel Minister RCP Singh dedicates JSP's rebar mill to the nation
जेएसपी का रिबार मिल राष्ट्र को समर्पित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्टील मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आज ओडिशा के अंगुल स्थित जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के 6 एमटीपीए (मिलियन टन प्रतिवर्ष) क्षमता वाले एकीकृत स्टील प्लांट में अत्याधुनिक और विशालतम रिबार मिल राष्ट्र को समर्पित किया। 1.4 एमटीपीए क्षमता का यह रिबार मिल 50 मिलीमीटर चौड़ा टीएमटी रिबार उत्पादन करने में सक्षम है। 

विज्ञापन


सिंह ने अंगुल में ही स्थित विश्व के पहले कोल गैसीफिकेशन आधारित 2 एमटीपीए क्षमता वाले डीआरआई प्लांट का भी मुआयना किया। क्लीन कोल की अवधारणा को साकार करने वाले कोल गैसीफिकेशन प्लांट ने पर्यावरण संरक्षण में बड़ी सफलता हासिल की है और प्रतिदिन 2000 टन कार्बन डाई-ऑक्साइड को वातावरण में जाने से रोक रहा है।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जेएसपी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्पों के तहत यह रिबार मिल स्थापित किया है। आने वाले समय में कंपनी ने कारोबार विस्तार की अनेक योजनाएं बनाई हैं। जेएसपी का लक्ष्य अंगुल प्लांट का उत्पादन 2025 तक 15 एमटीपीए करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि स्टील मंत्री आरसीपी सिंह के हाथों देश के विशालतम रिबार मिल का लोकार्पण आज हुआ है। हमने राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यहां कोल गैसीफिकेशन आधारित डीआरआई प्लांट लगाया है। हम सरकार के उस संकल्प के साथ हैं, जिसमें 2070 तक भारत को कार्बन न्यूट्रल देश बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर जेएसपी के प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा ने कहा कि नए रिबार मिल में हम 50 मिलीमीटर चौड़ा टीएमटी रिबार का उत्पादन कर सकेंगे, जो अपने-आप में अनूठा है। हमारी रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने यह सफल प्रयोग किया है, जो आने वाले समय में निर्माण क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जेएसपी राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए सदैव समर्पित है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।


जिंदल स्टील एंड पावर के बारे में
जिन्दल स्टील एंड पावर स्टील, ऊर्जा, खनन और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का अग्रणी उद्योग समूह है। पूरे विश्व में लगभग 12 अरब डॉलर के निवेश वाली यह कंपनी निरंतर अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और अपनी क्षमताओं के समुचित उपयोग के लिए प्रयासरत है ताकि आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सपना साकार हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed