फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Officials started throwing down Neerav Modi's alibag bungalow

नीरव मोदी पर एक और कार्रवाई, अधिकारियों ने अलीबाग वाले बंगले को गिराया

Fri, 25 Jan 2019 07:22 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Fri, 25 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Officials started throwing down Neerav Modi's alibag bungalow
नीरव मोदी

रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने नीरव मोदी के अलीबाग के किहिम स्थित भव्य बंगले को शुक्रवार की दोपहर गिराना शुरू कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पड़ोस के रायगढ़ जिले में स्थित संपत्ति को राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने इसे गिराने के आदेश दिए। 

विज्ञापन



पिछले साल राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर किहिम तट पर अवैध रूप से बने बंगले को गिराने की इजाजत मांगी थी। ईडी ने भगोड़े हीरा कारोबारी के इस बंगले को सील कर दिया था। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में नाम सामने आने के बाद से फरार चल रहे नीरव मोदी का नाम उन 202 बंगलों के मालिकों में शामिल है जिन्हें उनकी संपत्ति गिराए जाने की चेतावनी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायगढ़ के कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि इस बंगले का निर्माण गैरकानूनी तरीके से हुआ है और इसमें पर्यावरण के तमाम नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि अलीबाग और मुराद तहसील में 202 अवैध बंगलों को गिराने की कार्रवाई हमने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed