फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officer was relieved of duty after misbehaving with soldiers

जवानों से बदसलूकी करने पर अधिकारी को ड्यूटी से मुक्त किया गया

Thu, 20 Feb 2020 08:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 20 Feb 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Officer was relieved of duty after misbehaving with soldiers
आदित्य ठाकरे - फोटो : Aaditya Thackeray/Twitter

महाराष्ट्र के प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन के एक अधिकारी को कार्यमुक्त कर दिया है। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि अधिकारी सेना के जवानों से दुर्व्यवहार कर रहा है।

विज्ञापन


एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्री ने मामले पर गंभीर संज्ञान लिया है और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को कहा कि वह अधिकारी को घटना को लेकर निलंबित करें और उसके खिलाफ जांच करें। यह अधिकारी बीएसएफ का है और प्रतिनियुक्ति पर आया है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह घटना तब हुई जब गोरखा रेजिमेंट का रेजिमेंटल बैंड बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र सदन आया था। एक अधिकारी ने बताया कि जवान सदन के ‘एक्जीक्यूटिव डाइनिंग हॉल’ में दोपहर का भोज कर रहे थे, तभी सहायक आवासीय आयुक्त (प्रोटोकॉल) विजय कयरकर वहां आ गए और जवानों से सार्वजनिक डाइनिंग हॉल में बैठने के लिए कहते हुए कथित रूप से उनसे बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम के आयोजक और जवान चले गए। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद ठाकरे को अधिकारी को उनकी ड्यूटी से कार्यमुक्त करना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed