{"_id":"5a6282964f1c1b86268b54a7","slug":"officer-carrying-the-note-stole-the-shoes-from-the-press","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस से जूतों में नोट चुराकर ले जा रहे अधिकारी को दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रेस से जूतों में नोट चुराकर ले जा रहे अधिकारी को दबोचा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
200
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के देवास में करेंसी छापने वाली प्रेस (टकसाल) से कथित रूप से नए नोट चुरा कर ले जा रहे प्रेस अधिकारी को सीआईएसएफ के जवानों ने दबोच लिया। वह अपने जूते में वह नोट छिपा कर ले जा रहा था। जूतों की तलाशी में दो सौ के नोट की गड्डी निकली। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अधिकारी के दफ्तर और घर से 90 लाख 59 हजार रुपये बरामद किए हैं।
बैंक नोट प्रेस थाने के प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रेस में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को उप नियंत्रण अधिकारी मनोहर वर्मा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर उसकी तलाशी ली गई। वर्मा के ठिकानों से बरामद रकम में 500 और 200 रुपये के नोट निकले हैं, जिनकी छपाई इस बैंक नोट प्रेस में होती है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के ऑफिस से 26 लाख 59 हजार रुपये और घर से 64 लाख रुपये की बरामदगी हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।