फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Woman trades her eight-month-old daughter for just Rs 800, arrested for human trafficking

Odisha: महज 800 रुपये में महिला ने किया अपनी आठ महीने की बेटी का सौदा, मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 03:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मयूरभंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मयूरभंज Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jul 2023 03:33 PM IST
सार

पुलिस ने बच्ची को बचा लिया है और उसे बच्चों की देखभाल केंद्र में भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Odisha: Woman trades her eight-month-old daughter for just Rs 800, arrested for human trafficking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के मयूरभंज में एक महिला अपनी आठ महीने की बेटी को महज 800 रुपये में एक दंपत्ति को बेच दिया। महिला के पति तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूर है और इस मामले में पूरी तरह से अंजान है। 
विज्ञापन


महिला की पहचान करामी मुर्मू के तौर पर की गई है जो मयूरभंज जिले के खूंटा की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार महिला अपनी दूसरी बेटी के जन्म से खुश नहीं थी और उसके पालन पोषण के लिए अपनी पड़ोसी माही मुर्मू से चिंता जताई। जिसके बाद पड़ोसी ने ही बच्ची का सौदा करने के लिए खरीददार की व्यवस्था की थी। 
विज्ञापन


दंपत्ति के साथ सौदा होने के बाद महिला ने महज 800 रुपये में अपनी बेटी को बेच दिया। दंपत्ति फूलमणि और अखिल मरांडी बिपराचरणपुर के रहने वाले हैं। महिला का पति मुसु मुर्मू जब तमिलनाडु से वापस आकर अपनी बेटी के बारे में पूछा तो महिला बताया कि उसकी मौत हो गई है। पड़ोसी ने महिला के पति को सौदे की जानकारी दी, जिसके बाद खंटा पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला, बच्ची को खरीदने वाले दंपत्ति और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज पुलिस स्टेशन के एसपी बटुला गंगाधर ने कहा कि महिला बच्ची को लेकर बाजार गई थी, लेकिन कुछ देर बाद वह अकेले ही लौटी। अन्य पड़ोसियों द्वारा बच्ची के बारे में पूछे जाने पर उसने उसकी मरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची को बचा लिया है और उसे बच्चों की देखभाल केंद्र में भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed