{"_id":"5b1b69e24f1c1b13358b5b02","slug":"odisha-woman-drags-her-mother-in-law-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: सास पर बहू के अत्याचार का वीडियो वायरल, तुरंत की गई गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: सास पर बहू के अत्याचार का वीडियो वायरल, तुरंत की गई गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा में एक बहू ने ही अपनी सास को घसीट-घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। उसके इस अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। घटना ओडिशा के बरगढ़ जिले में तालपाली गांव की है। वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कितनी क्रूरता से अपनी सास पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
जैसे ही लोगों ने महिला की ये क्रूरता देखी प्रदेश भर में ये खबर आग की तरह फैल गई, इसके बाद घटना वाले जिले में लोगों ने आरोपी महिला को भी पहचान लिया। फिर क्या था इतना अत्याचार करने पर भला महिला को माफ तो किया नहीं जा सकता। तो पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और महिला को धर लिया।
विज्ञापन