फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Vigilance Arrests IDCOL official for possessing Rs 10 crore-worth disproportionate assets

Odisha: सतर्कता विभाग ने अधिकारी को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद

Thu, 22 Dec 2022 10:33 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 22 Dec 2022 10:33 PM IST
सार

सतर्कता विभाग ने एक बयान में कहा कि 20-22 दिसंबर के दौरान छापेमारी की गई और भुवनेश्वर में तीन मंजिला इमारत और चार मंजिला इमारत सहित अधिकारी की कई संपत्तियां मिलीं। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों में सात भूखंड, जाजपुर में पांच भूखंड और नयागढ़ में एक भूखंड मिले हैं।

विज्ञापन
Odisha Vigilance Arrests IDCOL official for possessing Rs 10 crore-worth disproportionate assets
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के सतर्कता विभाग ने गुरुवार को आईडीसीओएल (ओडिशा औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड) के एक वरिष्ठ अधिकारी को 10 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी का नाम गया संतारा (Gaya Santara) है, कोरापुट जिले के सिमागोडा में आमपवल्ली चूना पत्थर खदान में आईडीसीओएल के संयुक्त प्रबंधक हैं।

विज्ञापन


अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सतर्कता विभाग ने एक बयान में कहा कि 20-22 दिसंबर के दौरान छापेमारी की गई और भुवनेश्वर में तीन मंजिला इमारत और चार मंजिला इमारत सहित अधिकारी की कई संपत्तियां मिलीं। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों में सात भूखंड, जाजपुर में पांच भूखंड और नयागढ़ में एक भूखंड मिले हैं।
विज्ञापन


साथ ही अधिकारी के पास 4.4 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि, 1.06 करोड़ रुपये नकद, 1.96 किलोग्राम सोना, 7.5 किलोग्राम चांदी, दो चार पहिया वाहन और चार दोपहिया वाहन भी मिले हैं। इस बीच, सतर्कता विभाग के निदेशक वाईके जेठवा ने एक बयान में कहा कि विभाग ने इस साल 270 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 75 आय से अधिक संपत्ति के मामले हैं और 114 ट्रैप मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed