फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Two people killed and three injured in ground collapse in Ganjam district

ओडिशा : गंजाम जिले में जमीन धंसने से दो लोगों की मौत, तीन हुए घायल

Mon, 28 Jun 2021 02:33 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, ब्रह्मपुर
पीटीआई, ब्रह्मपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Odisha: Two people killed and three injured in ground collapse in Ganjam district
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए लोग - फोटो : ANI

ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को जमीन धंसने से दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये श्रमिक दिगापहांदी थाना क्षेत्र के घईगुडा में पुलिया के निर्माण में जुटे थे। उन्होंने कहा कि दरार के बाद सड़क धंस गई, जिससे श्रमिक उसके भीतर दब गए। मृतकों की पहचान फासीगुडा गांव की जमुना नायक (22) और वर्षा नायक (21) के तौर पर हुई।
विज्ञापन


ओडिशा के ब्रह्मपुर में सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन में 2 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 4 मजदूरों को बचाया गया। ब्रह्मपुर के उप कलेक्टर कीर्ति वासन वी ने कहा, हम परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने बताया कि घायलों को ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुदाई मशीन की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाले गए। निर्माण स्थल पर करीब 20 श्रमिक काम कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि जल संसाधन विकास विभाग द्वारा पुलिया बनाने का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed