फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha truck driver fined rupees 86 500 highest in country after implementation of MV act

ओडिशा में कटा अब तक का सबसे बड़ा चालान, एक लाख से कुछ ही कम रह गया जुर्माना

Sun, 08 Sep 2019 04:02 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2019 04:02 PM IST
सार

  • ओडिशा के ट्रक ड्राइवर का अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा गया। 
  • ड्राइवर को 86,500 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया। 
  • उसने बीते हफ्ते कई सारे यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। 
  • चालान की तस्वीर शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Odisha truck driver fined rupees 86 500 highest in country after implementation of MV act
86,500 का चालान कटा, लेकिन ड्राइवर ने 70,000 दिए - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर का संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा गया है। ड्राइवर को 86,500 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया। कहा जा रहा है कि उसने बीते हफ्ते कई सारे यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। अशोक जादव नामक ड्राइवर का तीन सितंबर को चालान काटा गया था, लेकिन इस चालान की तस्वीर शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


संबलपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ललित मोहन बेहरा का कहना है कि जादव को एक अनधिकृत व्यक्ति को ड्राइविंग करने की अनुमति देने (5,000 रुपये), बिना लाइसेंस के ड्राइविंग (5,000 रुपये), 18 टन की अधिकता के साथ ओवरलोडिंग (56,000 रुपये), गलत तरह से सामान रखने (20,000 रुपये) और सामान्य अपराध (500 रुपये) करने पर दंडित किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि कुल जुर्माना 86,500 रुपये का लगा है, लेकिन ड्राइवर ने अधिकारियों से पांच घंटे से भी अधिक समय तक बातचीत करने के बाद 70,000 रुपये का भुगतान किया है। ये ट्रक नागालैंड स्थित कंपनी बीएलए इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का है, जिसमें जेसीबी मशीन भी थी। ये ट्रक अंगुल जिले से छत्तीसगढ़ के तालचेर टाउन जा रहा था। उसी दौरान संबलपुर में अधिकारियों ने इसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा भी उन राज्यों में शामिल है, जिन्होंने एक सितंबर से संशोधित मोटर वाहन अधिनियम को लागू किया है। इसके लागू होने के बाद से पहले चार दिनों में 88 लाख रुपये से अधिक का संग्रह करके देश में सबसे अधिक जुर्माना यहां लगाया गया है। पहले चार दिनों में, राज्य के परिवहन विभाग ने जुर्माने के रूप में 88 लाख रुपये की भारी राशि लगाई है, जो देश में सबसे अधिक है।

इससे पहले बीते हफ्ते भुवनेश्वर में एक ऑटो रिक्शा वाले पर 47,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उसके पास ना तो मान्य ड्राइविंग लाइसेंस था, ना रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र था और ना ही इंश्योरेंस प्रमाणपत्र था। साथ ही ड्राइवर ने शराब भी पी हुई थी। राज्य के परिवहन विभाग ने मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2019 के कार्यान्वयन में नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है।

राज्य के वाणिज्य और परिवहन सचिव जी श्रीनिवास ने कहा कि कॉल सेंटर कटक में परिवहन आयुक्त के कार्यालय में स्थापित किया जाएगा और यह सुबह 8 से 10 बजे के बीच काम करेगा। नए लाइसेंस कानून, उत्पीड़न और गलत चालान से संबंधित सभी शिकायतों को नियंत्रण कक्ष द्वारा हल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed