{"_id":"6873e6c62c8d89ed290707d5","slug":"odisha-tribal-couple-tied-to-wooden-plough-paraded-through-village-for-marrying-within-clan-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: गांववालों ने एक ही गोत्र में शादी करने पर आदिवासी जोड़े को दी सजा, लकड़ी के हल से बांधकर घुमाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: गांववालों ने एक ही गोत्र में शादी करने पर आदिवासी जोड़े को दी सजा, लकड़ी के हल से बांधकर घुमाया
Sun, 13 Jul 2025 10:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट (ओडिशा)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:33 PM IST
सार
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक ही गोत्र में शादी करने पर एक आदिवासी जोड़े को हल से बांधकर गांव में घुमाया गया। यह प्रेम विवाह आदिवासी परंपराओं के खिलाफ माना गया और बाद में गांव में तथाकथित 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान कराया गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक ही गोत्र में शादी करने की सजा के तौर पर एक आदिवासी दंपती को लकड़ी के हल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। यह घटना नारायणपटना ब्लॉक के नडिमेटिकी गांव में हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दंपति हल से बंधे हुए नजर आ रहा है और गांव की गलियों में घुमाए जा रहा है। हालांकि, 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों का प्रेम विवाह गांव की पारंपरिक मान्यताओं के खिलाफ था, क्योंकि वे दोनों एक ही गोत्र से थे। आदिवासी परंपराओं में ऐसा संबंध वर्जित माना जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: महिसागर नदी पर हादसे की जगह बनेगा नया पुल, गुजरात सरकार ने 212 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी
विज्ञापन
इस जोड़े का सार्वजनिक अपमान के बाद गांव के बुजुर्गों की ओर से एक तथाकथित 'शुद्धिकरण अनुष्ठान' भी किया गया, ताकि समुदाय को 'शुद्ध' किया जा सके। गांव के निवासी नागेश टांडी ने कहा, हमारी परंपरा के अनुसार, ऐसे रिश्तों को अपशगुन माना जाता है, जिससे फसलों पर बुरा असर पड़ता है। यह प्रतीकात्मक सजा दूसरों को चेतावनी देने के लिए दी गई।
शुद्धिकरण के बाद गांववालों ने दंपति को पति के पिता के घर में रहने की अनुमति दी। नारायणपटना के थाना प्रभारी प्रमोद नायक ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा, एक जांच टीम भेजी गई है और मामले की जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र विधानसभा को विश्वास में लिए बिना नई शराब की दुकान के लिए नहीं मिलेगा लाइसेंस', अजित पवार का एलान
राज्य में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को रायगढ़ा जिले में एक युवक और युवती को हल के जुए से बांधकर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया था। यह सब गांववालों और समुदाय के बुजुर्गों के सामने किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन