{"_id":"6873decf8b619ba3720bb82b","slug":"gujarat-govt-sanctions-new-bridge-parallel-to-collapsed-structure-after-tragedy-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vadodara Bridge: महिसागर नदी पर हादसे की जगह बनेगा नया पुल, गुजरात सरकार ने 212 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vadodara Bridge: महिसागर नदी पर हादसे की जगह बनेगा नया पुल, गुजरात सरकार ने 212 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी
Sun, 13 Jul 2025 09:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:59 PM IST
सार
Vadodara Bridge: महिसागर नदी में पुराने पुल के गिरने और 20 लोगों की मौत के बाद गुजरात सरकार ने उसी स्थान के पास दो लेन का नया ऊंचा पुल बनाने की मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 212 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और 18 महीनों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुराने पुल के गिरने से मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के बीच संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महिसागर नदी पर बना पुल ढहा।
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
गुजरात सरकार ने महिसागर नदी में पुल गिरने की घटना के चार दिन बाद उस स्थान के पास एक नया दो लेन का ऊंचा पुल बनाने की मंजूरी दे दी। इस परियोजना के लिए 212 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले चालीस साल पुराने पुल का एक हिस्सा नौ जुलाई को गिर ढह गया था। यह पुल गंभीरा गांव के पास बना था। इस हादसे के काण कई वाहन भी महिसागर नदी में गिर गए थे। शुक्रवार तक मृतकों की संख्या 20 पहुंच चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। यह पुराना पुल मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के बीच संपर्क का एक महत्वपूर्ण मार्ग था।
ये भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र विधानसभा को विश्वास में लिए बिना नई शराब की दुकान के लिए नहीं मिलेगा लाइसेंस', अजित पवार का एलान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाले मुझपुर के पास एक नए पुल के निर्माण के लिए सड़क एवं आवास विभाग को प्रशासनिक मंजूरी दी। सरकार ने 18 महीनों में नया पुल बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस परियोजना की निविदा (टेंडर) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञप्ति में कहा गया, सड़क एवं आवास विभाग ने हाल ही में एक सर्वेक्षण के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की थी। पुराने पुल के गिरने से मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के बीच संपर्क टूट गया और स्थानीय यात्रियों और छात्रों को बड़ी परेशानी हुई। इसी कारण मुख्यमंत्री ने तुरंत इस नई परियोजना को मंजूरी दी।
ये भी पढ़ें: भारतमाला हाईवे के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जांच शुरू; NHAI सदस्य वेंकटरमन ने किया स्थल निरीक्षण
सड़क एवं आवास विभाग के अधीक्षण अभियंता एनवी राठवा ने बताया कि मुझपुर के दो लेन वाले पहुंच मार्ग को चार लेन में बदला जाएगा और इसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी। इसके अलावा राजमार्ग से पुल तक का 4.2 किलोमीटर लंबा हिस्सा भी चार लेन का किया जाएगा। उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री ने इन सभी कार्यों के लिए 212 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
इसी बीच, अधिकारियों ने बताया कि महिसागर नदी में लापता व्यक्ति की तलाश रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही। बचाव दल रबर की नावों और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से खोज अभियान चला रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नदी से कुछ छोटे वाहनों का मलबा बाहर निकाला गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन