{"_id":"5a18f7934f1c1b8e698bdbc6","slug":"odisha-teacher-made-3-students-work-in-her-fields-paid-100-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने फिर किया शर्मसार, छात्राओं को मजदूर बनाकर अपने खेत में करवाया काम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टीचर ने फिर किया शर्मसार, छात्राओं को मजदूर बनाकर अपने खेत में करवाया काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
टीचर ने तीन लड़कियों से करवाया खेतों में काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के एक स्कूल का अजीब मामला सामने आया है, वहां की एक टीचर ने कथित रूप से तीन छात्राओं को अपने खेतों में काम पर लगा दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह मामला मयूरभंज के ठाकुरमुंड इलाके में मौजूद एक स्कूल का है।
विज्ञापन
जिन तीन लड़कियों से टीचर ने खेतों में काम करवाया था उनको बदले में प्रतिदिन के 100 रुपए भी दिए गए थे। अब मामले की जांच की जा रही है। ओडिशा का यह कोई पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले जुलाई में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तब एक प्राइमरी स्कूल में महिला टीचर संयुक्ता मांझी ने अपने स्टूडेन्ट्स से स्कूटी साफ करवाई थी। बाद में पता लगा था कि स्कूल प्रशासन की तरफ से कई बार उसे चेतावनी दी गई है, जिसके बाद भी वो बाज नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
उस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा ऑफिसर को आदेश दिया कि महिला टीचर को पद से बर्खास्त किया जाये।
Odisha: Teacher at a school in Mayurbhanj's Thakurmunda, allegedly made 3 students work in her fields for 3 days and paid each of them Rs.100 per day. Inquiry initiated. pic.twitter.com/uVfuLinw6x
— ANI (@ANI) November 25, 2017