{"_id":"5adeaf3c4f1c1b63098b61a3","slug":"odisha-six-year-old-girl-has-slipped-into-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: रेप का शिकार हुई 6 साल की बच्ची 'कोमा' में पहुंची, सिर और प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: रेप का शिकार हुई 6 साल की बच्ची 'कोमा' में पहुंची, सिर और प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में बलात्कार का शिकार हुई 6 साल की मासूम कोमा में चली गयी है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि बच्ची के सिर में गंभीर चोटे हैं लेकिन हम उसे बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। बच्ची की मां ने बताया कि वह इसी साल उसका पहली कक्षा में एडमिशन करवाने की तैयारी कर रही थीं, वह बहुत शर्मीली लड़की थी, पता नहीं क्यों इस राक्षस ने उसे दबोच लिया। आपको बता दें कि बच्ची के परिजन बहुत गरीब हैं और उसके पिता राज्य के बाहर खाना बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
ओडिशा के स्वास्थ मंत्री प्रताप जेना ने सोमवार को अस्पताल का दौरा किया और कहा कि बच्ची के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी। आपको बता दें कि कटक जिले के जगन्नथपुर गांव में रहने वाली यह बच्ची बिस्किट लेने के लिए घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
इस मामले में 25 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट के बहाने अपने घर ले गया था। उसने बच्ची को 5 रुपये की चॉकलेट और 5 टॉफियां दिलवाईं और स्कूल की तरफ ले गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बच्ची शनिवार को जब घर से बिस्किट लेने के लिए बाहर निकली,उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि खोजबीन के दौरान बच्ची स्कूल परिसर के अंदर बेहोश और बिना कपड़ों के मिली। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रेप के बाद उसने बच्ची के सिर को तीन बार स्कूल की दीवार में मारा था। फिर उसे लगा कि बच्ची मर गई है इसलिए वह बच्ची को इस हालत में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्ची के सिर, चेहरे, छाती और प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोटों के निशान हैं और उसकी हालत बेहद गंभीर है।
पुलिस ने आरोपी शख्स के ऊपर रेप, हत्या का प्रयास और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसकी जमानत याचिका को खारिज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि वह 60 दिनों में इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। आपको बता दें कि ओडिशा पुलिस को पिछले 7 दिनों में नाबालिगों से जुड़े 10 यौन अपराध के मामलों की शिकायत मिली है।