फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Polices Crime Branch records statement of person who tried to save self-immolation victim

Odisha Immolation: अपराध शाखा ने पीड़िता को बचाने गए शख्स का बयान लिया, बालासोर में पांच नामजद; अबतक क्या हुआ?

Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
सार

ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में 20 वर्षीय छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न के बाद आत्मदाह कर लिया। इसके बाद भुवनेश्वर के एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की और एकमात्र गवाह ज्योतिरंजन बिस्वाल से पूछताछ की, जो छात्रा को बचाने की कोशिश में झुलस गया था।

विज्ञापन
Odisha Polices Crime Branch records statement of person who tried to save self-immolation victim
ओडिशा छात्रा का आत्मदाह मामला - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में एक 20 साल की छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली थी। इस दुखद घटना की जांच कर रही ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। पुलिस ने मामले में ज्योतिरंजन बिस्वाल नामक व्यक्ति का बयान दर्ज किया, जो कि छात्रा को बचाने की कोशिश में खुद भी झुलस गया था।

विज्ञापन


बता दें कि बुरी तरह से झुलसने के चलते छात्रा की बीते सोमवार की रात भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अपराध शाखा ने बुधवार को इस मामले को अपने हाथ में लिया और गुरुवार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती ज्योतिरंजन से पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि ज्योतिरंजन इस घटना का इकलौता गवाह है, जो 12 जुलाई को कॉलेज परिसर में हुई घटना की सच्चाई बता सकता है।

विज्ञापन

Odisha Polices Crime Branch records statement of person who tried to save self-immolation victim
मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम मोहन चरण माझी (File Photo) - फोटो : PTI

पुलिस ने ज्योतिरंजन से की पूछताछ
पुलिस ने ज्योतिरंजन से पूछा कि क्या छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डाला था या किसी ने उसे ज्वलनशील पदार्थ दिया। पुलिस ने बताया कि यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि छात्रा की मां का दावा है कि उनकी बेटी को किसी ने आग लगाई होगी। पुलिस ने अस्पताल में ज्योतिरंजन के डॉक्टरों से भी बात की।

ये भी पढ़ें:- Balasore Suicide Case: मृतक छात्रा के भाई ने दर्ज कराई साइबर उत्पीड़न की शिकायत, पुलिस से मांगी सुरक्षा 

पूछताछ के लिए बालासोर कॉलेज पहुंची पुलिस
इसी बीच, डीएसपी इमान कल्याण नायक के नेतृत्व में अपराध शाखा की एक टीम पूछताछ के लिए बालासोर के कॉलेज पहुंची। नायक ने बताया कि हमने बालासोर के सहदेवखुना पुलिस स्टेशन से मामला लिया है। हम जांच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।

Odisha Polices Crime Branch records statement of person who tried to save self-immolation victim
ओडिशा छात्रा का आत्मदाह मामला - फोटो : PTI

दो लोगों की पहले हीं हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि मामले में बालासोर पुलिस ने पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिक्षा विभाग के निलंबित प्रमुख समीरा कुमार साहू और कॉलेज के निलंबित प्राचार्य दिलीप घोष शामिल हैं। उन पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, उसका पीछा करने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं मामले में उच्च शिक्षा विभाग की एक तीन सदस्यीय समिति भी इस मामले की जांच कर रही है। समिति ने कॉलेज के प्राचार्य और आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़ें:- Tejas: स्वदेशी लड़ाकू विमान निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, तेजस मार्क-1ए के लिए एचएएल को मिली पहली विंग असेंबली

पांच लोगों पर साइबर उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
दूसरी तरफ, मृतक छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। भाई का कहना है कि ये लोग सोशल मीडिया पर परिवार और मृतक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे, जिससे परिवार को मानसिक परेशानी हुई। पुलिस ने इन लोगों पर साक्ष्य मिटाने, मानहानि और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed