फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police says we Will cooperate with agencies probing Sushant singh rajput case

सुशांत मामले में मदद को आगे आई ओडिशा पुलिस, कहा- हम करेंगे जांच एजेंसियों का सहयोग 

Thu, 27 Aug 2020 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 Aug 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Odisha Police says we Will cooperate with agencies probing Sushant singh rajput case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को कहा कि वह मादक पदार्थ के संबंध में कथित बातचीत को लेकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच कर रही एजेंसियों का सहयोग करेगी। राज्य पुलिस का कहना है कि यदि उस कथित बातचीत के संबंध में, जिसमें भुवनेश्वर में मादक पदार्थ की उपलब्धता की बात कही गई है, उनकी मदद मांगी जाती है तो वह सहयोग करेगी।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अभय ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है और उन्हें सोशल मीडिया और प्रेस से इस बातचीत के बारे में पता चला। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को ड्रग मुद्दा सामने आया है। यदि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) या कोई अन्य एजेंसी ओडिशा पुलिस से मदद मांगती है तो हम निश्चित रूप से जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया और प्रतिबंधित मादक पदार्थों में उनके कथित लेन-देन की जांच की। प्रतिबंधित मादक पदार्थ की राज्य में उपलब्धता पर अभय ने कहा, 'इस तरह की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं और हमने इस वर्ष अब तक 630 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है, जो 2018 और 2019 में की गई कुल बरामदगी से अधिक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed