फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha police officers suspended for assaulting army officer and his female friend news in hindi

Odisha: ओडिशा पुलिस के पांच कर्मी निलंबित, सेना के अधिकारी और उनकी महिला मित्र से दुर्व्यवहार का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 01:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

घटना के संबंध में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आपत्तिजनक हालत में थाने पहुंचे थे। जब उन्हें लिखित में रोड रेज घटना पर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया, तब उन्होंने इससे इनकार किया और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

विज्ञापन
Odisha police officers suspended for assaulting army officer and his female friend news in hindi
ओडिशा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने सेना के अधिकारी के साथ मारपीट और थाना में उनकी महिला मित्र से छेड़छाड़ के आरोप में भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस महानिदेशक वाईबी खुराना ने आदेश जारी कर कहा कि दुर्व्यवहार के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाता है। निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान इंस्पेक्टर दिनकृष्ण मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बैसालिनी पांडा, दो महिला एएसआई सलिलमयी साहू और सागरिका रथ और कॉन्स्टेबल बलराम हांसदा के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


सेना के अधिकार और उनकी महिला मित्र से दुर्व्यवहार करने के आरोप में मंगलवार को इंस्पेक्टर दिनकृष्ण मिश्रा, एएसआई सलिलमयी साहू और कॉन्स्टेबल बलराम हांसदा का ट्रांसफर कर दिया गया। आदेस लागू रहने की अवधि तक वे भुवनेश्वर-कटक, भुवनेश्वर पुलिस आयुक्त के नियंत्रण में रहेंगे। ओडिशा सेवा संहिता के नियम 90 के तहत उन्हें विशेष भत्ता और महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सेना अधिकारी पश्चिम बंगाल में तैनात है। उनकी महिला मित्र ने रविवार की सुबह रोडरेज की शिकायत दर्ज कराने के लिए भरतपुर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। थाने में एफआईआर को लेकर पुलिस से दोनों की झड़प हो गई, जिसके बाद सेना के अधिकारी को लॉकअप में डाल दिया गया। उनकी महिला मित्र को एक महिला पुलिसकर्मी एकांत कमरे में ले गई। अधिकारी को 10 घंटे तक लॉकअप में रखा गया और बाद मं सेना अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "ओडिशा के भरतपुर पुलिस स्टेशन में एक सेना के अधिकारी से दुर्व्यवहार की घटना मीडिया में रिपोर्ट की गई। भारतीय सेना इस घटना को गंभीरता से लेती है। इस घटना के संबंध में राज्य अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की गई है।"


इस घटना के संबंध में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आपत्तिजनक हालत में थाने पहुंचे थे। जब उन्हें लिखित में रोड रेज घटना पर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया, तब उन्होंने इससे इनकार किया और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। डीजीपी के आदेश के बाद ओडिशा की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को इस घटना के दौरान वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। ओडिशा हाई कोर्ट ने सेना अधिकारी की महिला मित्र द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को एम्स भुवनेश्वर में उनका इलाज कराने का आदेश दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed