फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Pharmacist suspended for clicking photos with President Droupadi Murmu Helicopter clarifies later news

Odisha: राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के साथ खींचीं थी तस्वीरें, फार्मासिस्ट निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 08 May 2023 02:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 08 May 2023 02:44 PM IST
सार

फार्मासिस्ट ने निलंबन के बाद अपनी सफाई में कहा, ‘‘मैंने केवल याद रखने और खुशी के लिए कुछ तस्वीरें मेरे फेसबुक अकाउंट पर लगा दी थीं। मेरा ऐसा करने के पीछे कोई और इरादा नहीं था। 

विज्ञापन
Odisha Pharmacist suspended for clicking photos with President Droupadi Murmu Helicopter clarifies later news
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा लगातार चर्चा में है। पहले एक कार्यक्रम के दौरान संबोधन में बिजली जाने को लेकर राज्य में विवाद हुआ। अब इस बीच मयूरभंज के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) ने राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के साथ तस्वीर खींचने के मामले में एक फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सीडीएमओ ने बताया कि सीडीएमओ डॉ रूपभानु मिश्रा ने राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के साथ तस्वीर खींचने और उसे फेसबुक पर डालने के मामले में फार्मासिस्ट जशोबंत बेहरा को निलंबित कर दिया है। बेहरा को पांच मई को राष्ट्रपति के सिमिलीपाल नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान उनके चिकित्सा दल में तैनात किया गया था।
विज्ञापन


निलंबन पर क्या बोले फार्मासिस्ट?
बेहरा ने निलंबन के बाद अपनी सफाई में कहा, ‘‘मैंने केवल याद रखने और खुशी के लिए कुछ तस्वीरें मेरे फेसबुक अकाउंट पर लगा दी थीं। मेरा ऐसा करने के पीछे कोई और इरादा नहीं था। हालांकि, मैंने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में लगे वायु सेना के कुछ कर्मियों से इसकी मौखिक अनुमति ली थी। राष्ट्रपति महोदया जैसी महान हस्ती जिले में आई थीं और मैं हैलीपैड पर ड्यूटी में था, इसलिए तस्वीरों को स्मृति के तौर पर रखना चाहता था।’’ उन्होंने कहा कि फेसबुक खाते से उन्होंने तस्वीरें हटा ली हैं। ये तस्वीरें हेलीकॉप्टर के पास से मोबाइल फोन कैमरे से खींची गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में बिजली कटने की घटना पर भाजपा हमलावर
इस बीच महाराजा श्रीरामचंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति में बिजली आपूर्ति में व्यवधान से जुड़े मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मांग की है कि देश की प्रथम नागरिक को दीक्षांत समारोह में उनके संबोधन के दौरान करीब नौ मिनट तक अंधेरे में रखने के लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री बिशेश्वर टुडु ने मयूरभंज के जिलाधिकारी और विश्वविद्यालय के कुलपति को इस मामले में तत्काल बर्खास्त किये जाने की भी मांग की। भाजपा की मयूरभंज जिला इकाई ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। भाजपा ने यह संदेह भी जताया कि राष्ट्रपति को अपमानित करने के लिए ऐसा किया गया।


संबंधित घटनाक्रम में मयूरंभज जिले के स्थानीय संगठन ‘भांजा सेना’ ने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बिजली चली जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वे बंद का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed