फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Patapur police station selected as best in India mha select on various parameters amit shah

Odisha: ओडिशा का पातापुर पुलिस स्टेशन चुना गया देश का सबसे अच्छा थाना, गृह मंत्री अमित शाह देंगे अवार्ड

Sun, 17 Nov 2024 03:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के खुफिया ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और सम्मेलन सचिव समीर एस ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया को पत्र लिखकर पातापुर के देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में से एक चुने जाने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Odisha Patapur police station selected as best in India mha select on various parameters amit shah
पातापुर पुलिस स्टेशन - फोटो : एक्स

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले का पातापुर पुलिस स्टेशन देश के सबसे अच्छे पुलिस थानों में से एक चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2024 के लिए देश के तीन थानों को सर्वश्रेष्ठ थाने चुना है, जिनमें पातापुर थाने का भी नाम है। गृह मंत्रालय के खुफिया ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और सम्मेलन सचिव समीर एस ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया को पत्र लिखकर पातापुर के देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में से एक चुने जाने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


150 से अधिक पैरामीटर्स के आधार पर तय होती है रैंकिंग
गृह मंत्रालय के खुफिया ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और सम्मेलन सचिव समीर एस ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया को पत्र लिखकर पातापुर के देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में से एक चुने जाने की जानकारी दी है। गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग जारी की जाती है। ये रैंकिंग कुछ पैरामीटर के आधार पर जारी की जाती है, जिसमें स्टेशनों को अपराध दर, मामलों की जांच और निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा वितरण जैसे 150 से अधिक विभिन्न मापदंडों के आधार पर तय की जाती है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की टीम ने किया था थाने का दौरा
थानों की रैंकिंग में करीब 20 प्रतिशत अंक नागरिकों के फीडबैक पर आधारित हैं। रैंकिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और पुलिस स्टेशनों को लोगों के लिए मैत्रीपूर्ण बनाना है। एसपी (गंजम) सुवेंदु कुमार पात्रा ने कहा, 'हमें बेहद खुशी है कि हमारा पुलिस स्टेशन देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों में से एक है। यह कर्मचारियों के टीमवर्क के कारण संभव हो पाया है।' गृह मंत्रालय की एक टीम ने 28 सितंबर को 113 साल पुराने पातापुर पुलिस स्टेशन का दौरा किया था और इसकी बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि टीम ने सामुदायिक पुलिसिंग और स्टेशन के कामकाज के बारे में जनता से फीडबैक भी लिया था। विभिन्न अपराधों का पता लगाने, उनका निपटान करने, प्रवर्तन, अपराधों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों, अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) के कार्यान्वयन के अलावा, पुलिस स्टेशन में महिला और बाल डेस्क, बच्चों के लिए अनुकूलन कोना, शौचालय, अग्नि सुरक्षा उपाय और जनता के लिए खुला जिम जैसी अच्छी बुनियादी सुविधाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed