फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha opgc ash pond breach flood slurry in villages jharsugda

Odisha: थर्मल पावर प्लांट का तालाब टूटा, कई गांवों में आई बाढ़, गारा से तबाह हुई फसल

Sun, 10 Dec 2023 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Dec 2023 11:33 AM IST
सार

झारसुगडा की जिलाधिकारी अबोली सुनील नरवाने का कहना है कि कल ओपीजीसी का राख का तालाब टूटा था। घटना सुबह 9 बजे के करीब की है, जिससे आसपास के गांवों के खेतों में गारा भर गई। घरों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
odisha opgc ash pond breach flood slurry in villages jharsugda
ओपीजीसी में हुआ हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के झारसुगडा में ओपीजीसी (ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन) थर्मल पावर प्लांट की राख जहां इकट्ठा होती है, वह तालाब टूट गया, जिससे थर्मल पावर प्लांट के आसपास के गावों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांवों के खेत राख की गारा में डूब गए हैं और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


ओपीजीसी के पब्लिक रिलेशन हेड हिमांशु बेहरा ने बताया कि तालाब टूटने से गांवों के खेतों में गारा भर गई है। जिससे कांतातिकिरा और सारदापाली गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ओपीजीसी राहत के लिए कदम उठा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। हादसे की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे। वहीं झारसुगडा की जिलाधिकारी अबोली सुनील नरवाने का कहना है कि कल ओपीजीसी का राख का तालाब टूटा था। घटना सुबह 9 बजे के करीब की है, जिससे आसपास के गांवों के खेतों में गारा भर गई। घरों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि घटना से गांववालों में घबराहट की स्थिति थी लेकिन हमने उन्हें समझाया कि वह आराम से घर के अंदर रहें। प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति का आकलन किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि खेतों को कितना नुकसान हुआ है। तालाब की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है और किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed