फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha NHRC camp sitting chief seceratory DGP sensitised crime against women children

Odisha: महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर NHRC सख्त, DGP को दिए सख्त निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 10:23 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 22 Jul 2025 10:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भुवनेश्वर में दो दिवसीय शिविर आयोजित कर महिलाओं और बच्चों पर अपराधों, हिरासत में मौत, बाल तस्करी और अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों पर सुनवाई की। आयोग ने ₹28 लाख राहत की सिफारिश की और 38 मामले बंद किए। 

विज्ञापन
Odisha NHRC camp sitting chief seceratory DGP sensitised crime against women children
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दो दिवसीय शिविर और खुली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में संवेदनशील बनने की सलाह दी। आयोग ने चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से पुराने निर्देशों पर उठाए गए कदमों की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय शिविर में आयोग ने 144 मामलों की सुनवाई की और करीब 28 लाख रुपये की अंतरिम राहत की सिफारिश की। इसमें एक आदिवासी महिला को पेंशन और ₹15,000 की राहत, और एक खतरनाक पटाखा फैक्ट्री में काम के दौरान मारे गए पांच मजदूरों के परिवारों को चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का निर्देश शामिल था।
विज्ञापन


पुलिस उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर चर्चा
एनएचआरसी की सुनवाई में हिरासत में मौत, अस्पताल में आग से बच्चों की मौत, रेप, महिला हिंसा, बच्चों का लापता होना, बाल तस्करी, पुलिस उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज न करना, बिजली करंट से मौत जैसी कई गंभीर घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग ने संबंधित मामलों में पुलिस जांच में तेजी लाने और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया। आयोग ने 38 मामलों को सुनवाई के बाद बंद कर दिया जबकि तीन मामलों को उस समय बंद किया गया जब अधिकारियों ने आयोग की सिफारिश के अनुसार रिपोर्ट और भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 7/11 ब्लास्ट मामले में 19 साल बाद नौ आरोपी जेल से रिहा, दो अब भी सलाखों के पीछे


एक करोड़ रुपये मुआवजा लंबित
एनएचआरसी ने यह भी उल्लेख किया कि 'पीड़ित मुआवजा योजना' के तहत 25 मामलों में एक करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। ओडिशा स्टेट लीगल सर्विसेस के सदस्य सचिव ने आश्वासन दिया कि मुआवजा भुगतान के बाद इन मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जस्टिस यशवंत वर्मा पर लोकसभा में महाभियोग लाने की तैयारी तेज, अमित शाह और ओम बिरला के बीच अहम बैठक

 ओडिशा सरकार से विस्तृत चर्चा
सुनवाई के बाद आयोग ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों जैसे महिला-बच्चों पर अपराध, सांप के काटने से मौत, कोविड के दौरान मानव तस्करी, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, और ओझा-तांत्रिक प्रथा के चलते मानवाधिकार हनन पर चर्चा की। आयोग ने राज्य के अधिकारियों द्वारा अपने निर्देशों के पालन पर संतोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed