फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha news update 16 detained for spreading rumours on Sambalpur clash

Sambalpur Violence: ओडिशा पुलिस ने 16 को हिरासत में लिया, संबलपुर हिंसा को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप

Sun, 30 Apr 2023 12:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, संबलपुर
पीटीआई, संबलपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 12:45 AM IST
सार

संबलपुर पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि पीआर बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। हमने एक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है और हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
Odisha news update 16 detained for spreading rumours on Sambalpur clash
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर शहर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की चेतावनी देकर रिहा कर दिया।

संबलपुर पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि पीआर बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रख रहे हैं। एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया की जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और नफरत भरे संदेश पोस्ट करने से बचने की भी अपील की।
विज्ञापन


हिंसा के बाद 13 अप्रैल को संबलपुर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। शहर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। हालांकि, स्थिति में सुधार होने पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल कर दी गईं। एसपी ने कहा कि शहर में स्थिति सामान्य हो रही है और हिंसा के सिलसिले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed