फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha news a bride dies of heart attack during her vidaai after marriages crying a lot

ओडिशा : अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन...पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

Sat, 06 Mar 2021 11:09 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Mar 2021 11:09 AM IST
सार

  • ओडिशा के सोनपुर में दुल्हन को पड़ा दिल का दौरा
  • लगातार रोने की वजह से पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत
  • कुछ महीने पहले दुल्हन के पिता की हुई थी मौत

विज्ञापन
odisha news a bride dies of heart attack during her vidaai after marriages crying a lot
विदाई पर लगातार रोने पर दुल्हन को पड़ा दिल का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के सोनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह का खुशी का माहौल कब मातम में बदल गया, किसी को पता नहीं चला। दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई, कि उसे दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


ओडिशा के सोनपुर में शुक्रवार को जुलुंडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी हो रही थी। लेकिन विदाई के दौरान ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, विदाई के दौरान महिला लगातार रो रही थी, इसके बाद महिला अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और बाकी के लोगों ने दुल्हन के हाथ-पैर की मालिश की, उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर उसे जगाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई। बताया गया कि दुल्हन को तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कारण बताया कि दुल्हन को दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को परिवार वालों को सौंप दिया। 


जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी तनाव में रहती थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही रोजी ने अपने पिता को खो दिया था। ऐसा बताया गया कि रोजी के मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोजी की शादी का आयोजन कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed