फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha MLA help man to carry wifes body on 370-km journey

Odisha: 370 किलोमीटर दूर ले जाना था पत्नी का शव, लाचार पति के नहीं बचे पैसे, फिर बात पहुंची बीजद विधायक तक...

Sat, 20 Aug 2022 11:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Aug 2022 11:19 AM IST
सार

30 साल की रोजी सांता को पांच दिन पहले बेहरामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसे आदिवासी बहुल कोरापुट जिले से गंभीर हालत में यहां लाया गया था। बेटी को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
Odisha MLA help man to carry wifes body on 370-km journey
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

ओडिशा के बेहरामपुर में पत्नी की मौत के लाचार पति की मदद के लिए बीजद के एक विधायक आगे आए। पीड़ित व्यक्ति पत्नी की मृत्यु के बाद शव 370 किलोमीटर दूर स्थित अपने घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई पैसा व अन्य साधन नहीं था। यह सूचना विधायक बिक्रम कुमार पांडा को मिली तो वे तत्काल मदद के लिए आगे और सारे इंतजाम किए।

विज्ञापन


30 साल की रोजी सांता को पांच दिन पहले बेहरामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसे आदिवासी बहुल कोरापुट जिले से गंभीर हालत में यहां लाया गया था। बेटी को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  वह बागडेरी गांव की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


पत्नी रोजी की मौत के बाद पति नरुला सांता चिंतित था कि वह शव अपने घर कैसे लेकर जाएगा। कोई इंतजाम नहीं होने से घंटों शव अस्पताल में ही पड़ा रहा। चूंकि घर बेहरामपुर से 370 किलोमीटर दूर था, इसलिए वह बगैर वाहन के वहां नहीं ले जा सकता था। नरुला के पास न पैसे थे और न कोई अन्य व्यवस्था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजद विधायक बिक्रम पांडा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मृतका के पति नरुला से मिले। इसके बाद तत्काल बेहरामपुर नगर निगम की एक वैन का प्रबंध किया गया, ताकि शव उनके गांव तक ले जाया जा सके। इतना ही नहीं पांडा ने नरुला की वित्तीय मदद भी की, ताकि वे लंबी यात्रा और इस दौरान अपनी नवजात बच्ची के खाने पीने का इंतजाम कर सकें। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है। 


विधायक पांडा ने विधायक निधि से चार वाहनों का इंतजाम किया है, ताकि शवों को श्मशानों तक ले जाया जा सके। कोविड के दौरान ये वाहन जनसेवा के खूब काम आए थे। पांडा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है। इसलिए ये प्रबंध किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed