फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Accident: Horrific Bus Accident In Ganjam Odisha 10 Dead 8 Injured

Odisha Accident: ओडिशा के गंजम में भीषण बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, सात घायल; सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Mon, 26 Jun 2023 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Jun 2023 09:32 AM IST
सार

जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे। इस बीच विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Odisha Accident: Horrific Bus Accident In Ganjam Odisha 10 Dead 8 Injured
Odisha Accident - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात एक भीषण बस दुर्घटना हुई। इसमें 12 लोगों की मौत होने की खबर है और सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हुई है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


सीएम ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, सीएम ने घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का आदेश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री विक्रम अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष और विधायक विक्रम पांडा को तुरंत मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


निजी बस के यात्रियों को ज्यादा नुकसान
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, जब एक बारात लेकर जा रही बस दूसरी बस से टकरा गई। बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे, जबकि ओएसआरटीसी की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मृतकों में सात एक ही परिवार के: पुलिस
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बचाव दल तत्काल ही मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। हमारी जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे। सभी निजी बस में सवार थे। ओएसआरटीसी की बस के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed