फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Man trapped in middle of river airlifted to safety after 20 hours- News in Hindi

Odisha: ओडिशा में सबरी नदी के बीच फंसा व्यक्ति, 20 घंटे बाद भारतीय वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Mon, 01 Sep 2025 10:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 10:05 PM IST
सार

ओडिशा के मलकानगिरी में एक व्यक्ति, जो नदी की धारा में 20 घंटे तक फंसा रहा, को वायुसेना ने हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक, इरमा सोधी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नाव के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी नाव पलट गई थी।

विज्ञापन
Odisha: Man trapped in middle of river airlifted to safety after 20 hours- News in Hindi
ओडिशा में उफान पर नदियां, वायुसेना का रेस्क्यू जारी - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सबरी नदी के बीचों-बीच फंसे एक व्यक्ति को 20 घंटे बाद भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह व्यक्ति, 45 वर्षीय इरमा सोधी, मलकानगिरी जिले के कोटामाटेरु गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Odisha: ओडिशा में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प में एक की मौत, 14 घायल; करंट लगने से 3 अन्य युवक जख्मी
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
रविवार को इरमा सोधी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नाव के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी नाव पलट गई। नाव डूबने के बाद उन्होंने एक पेड़ की टहनी पकड़कर कुछ देर तक तैरने की कोशिश की। बाद में वे नदी के बीच में मौजूद एक बड़े पत्थर तक पहुंचे और उसी पर चढ़कर पूरी रात वहीं फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Alert: भगवान जगन्नाथ के खास दर्शन के नाम पर ठगी, फर्जी वेबसाइट पर केस दर्ज; मंदिर प्रशासन-पुलिस ने की यह अपील

मदद की जानकारी कैसे मिली?
सोमवार सुबह नदी के दूसरी ओर मौजूद कुछ लोगों ने इरमा सोधी को उस पत्थर पर देखा। उन्होंने तुरंत मलकानगिरी जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक नरसिंहा मदकामी को इसकी जानकारी दी। सबसे पहले ओडिशा के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वे पास नहीं जा सके। इसके बाद मलकानगिरी प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के सुकमा प्रशासन से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें - Odisha: मयूरभंज में सामूहिक दुष्कर्म का केस निकला झूठा, जेल में बंद आरोपियों ने बदला लेने के लिए रची थी साजिश

सुकमा के अस्पताल में शख्स कराया गया भर्ती
विधायक नरसिंहा मदकामी ने भी सुकमा के भाजपा जिलाध्यक्ष से मदद मांगी, जिसके बाद बचाव कार्य तेज हुआ। आखिरकार, जगदलपुर से भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर भेजा गया। हेलिकॉप्टर ने इरमा सोधी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद शख्स को तुरंत सुकमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed