{"_id":"5e500fbd8ebc3ef3dd2bbf5a","slug":"odisha-mahashivaratri-in-shiv-temple-panic-stampede-like-situation-20-devotees-injured-in-rourkela","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: महाशिवरात्रि पर मंदिर में मची भगदड़, महिलाओं और बच्चों समेत 20 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: महाशिवरात्रि पर मंदिर में मची भगदड़, महिलाओं और बच्चों समेत 20 श्रद्धालु घायल
Fri, 21 Feb 2020 10:43 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के राउरकेला में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर एक शिव मंदिर में मची भगदड़ में 20 श्रद्धालु घायल हो गए। इन घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, राउरकेला शहर के बाहर स्थित भगवान शिव के एक मंदिर में जतिया बाबा पहाड़ी से पत्थर गिरने से भगदड़ जैसे हालात बने।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं ने करीब चार किलोमीटर लंबी चढ़ाई करके लंबी लाइन लगा रखी थी। इसी दौरान एक पत्थर गिर गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार पत्थर किसी को सीधे नहीं लगा, लेकिन वहां भगदड़ जरूर मच गई और इस घटना में कम से कम 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे जोर से आवाज आई और वहां मौजूद किसी ने यह शोर मचाया कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इतना सुनते ही वहां लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जो थोड़ी ही देर में भगदड़ जैसे हालात तब्दील हो गई। डर की वजह से श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू में किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर जाने वाली पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया। भगदड़ में घायल हुए अधिकतर लोगों ने कहा कि उन्होंने पत्थर गिरता हुआ नहीं देखा, लेकिन आवाज सुनी और भगदड़ में चोटिल हो गए।
उधर, घायलों को राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं का इलाज करने वाले डॉक्टर पंडित साहू ने कहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। अधिकांश घायलों को अफरा-तफरी की वजह से ही मामूली चोटें आई हैं।