{"_id":"5da943d08ebc3e93bd10a88d","slug":"odisha-made-in-india-robots-to-serve-food-at-this-bhubaneswar-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चंपा' और 'चमेली' यहां परोसती हैं खाना, यह है स्वदेशी रोबोट वाला 'रोबो शेफ' रेस्तरां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'चंपा' और 'चमेली' यहां परोसती हैं खाना, यह है स्वदेशी रोबोट वाला 'रोबो शेफ' रेस्तरां
Fri, 18 Oct 2019 10:17 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
रोबो शेफ रेस्तरां में खाना परोसने के लिए तैयार चंपा और चमेली रोबोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के इंफोसिटी डीएलएफ टावर इलाके में इन दिनों एक खास तरह के रेस्तरां चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां खाना परोसने के लिए कोई इंसान या वेटर नहीं है, बल्कि रोबोट यहां ग्राहकों को खाना परोसते हैं। खास बात यह है कि खाना परोसने वाले इन रोबोट को चंपा और चमेली नाम दिया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बुधवार से 'रोबो शेफ' नाम का रेस्तरां शुरू हुआ है। यहां भारत में ही बनाए गए दो रोबोट खाना परोसने का काम कर रहे हैं। रेस्तरां के मालिक जीत बासा का कहना है कि वेटराें की जगह यह रोबोट ग्राहकों को खाने का अलग अनुभव देंगे। हमने इनका नाम चंपा और चमेली रखा है।
विज्ञापन
यह रोबोट रेस्तरां में आने वाले ग्राहकों से बातचीत करते हैं और उन्हें खाना परोसते हैं। बासा का दावा है कि यह पूर्वी भारत का पहला रेस्तरां है, जो स्वदेशी रोबोट की सेवाएं लेता है। रोबोट राडार आधारित हैं, ये कोई भी भाषा समझ सकते हैं। यहां तक कि उड़िया भाषा भी।
विज्ञापन
यह रोबोट ग्राहकों का खाने के लिए आने पर बोलकर स्वागत करते हैं। ओडिशा में लोग अपनी भाषा के साथ खाने का आनंद लें। इसी विचार के साथ यह सेवा शुरू की गई है।