फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Light went off during the President's address at university, people sat in the dark to listen to Murmu

Odisha: यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान लाइट गुल, मुर्मू को सुनने के लिए अंधेरे में बैठे रहे लोग

Sat, 06 May 2023 04:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 06 May 2023 04:18 PM IST
सार

टाटा पावर, नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने बताया कि बिजली की तारों में कुछ खराबी होने की वजह से यह गड़बड़ी हुई थी।
 

विज्ञापन
Odisha: Light went off during the President's address at university, people sat in the dark to listen to Murmu
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान लाइट चली गई। लाइट जाने के बाद पूरा कार्यक्रम स्थल अंधेरे में डूब गया। 
विज्ञापन


यह घटना शनिवार की है जहां राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान ही चंद मिनटों के लिए लाइट चली गई थी। करीबन 11:56 से 12:05 तक समारोह में लाइट नहीं थी। हालांकि इसके बावजूद मुर्मू ने अपना संबोधन जारी रखा। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर माइक सिस्टम अप्रभावित था। एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी काम कर रहा था। 
विज्ञापन


संबोधन के दौरान मुर्मू ने कहा कि बिजली हमारे साथ लुका छिपी खेल रही है। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक भी धैर्यपूर्वक अंधेरे में मुर्मू की बातें सुनने के लिए बैठे रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के उप कुलपति संतोष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान हुई लाइन जाने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा- "मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खुद को दोषी मानता हूं। हम इसके लिए शर्मिंदा हैं। हम निश्चित रूप से घटना की जांच करेंगे और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य के स्वामित्व वाली औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने इस आयोजन के लिए जनरेटर की आपूर्ति की थी। हम उनसे इसके बारे में बात करेंगे।"

मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली है और लोग उन्हें यहां की माटी की बेटी बुलाते हैं। टाटा पावर, नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने बताया कि बिजली की तारों में कुछ खराबी होने की वजह से यह गड़बड़ी हुई थी।

उदारता और सहयोग से एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण होता है

यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मू ने छात्रों से केवल अपनी खुशी और रुची के बारे में नहीं बल्कि समाज और देश के कल्याण के बारे में भी सोचने की अपील की। उन्होंने कहा- सहयोग जीवन का एक बेहद ही सुंदर पक्ष है, जिसका अभ्यास हर छात्रों को करना चाहिए। लोगों में कॉम्पिटीशन करने की भावना स्वाभाविक है। यह जीवन का एक अनिवार्य भाग है। जब आप अपने जीवन में आगे बढ़ जाते है और फिर पीछे मुड़कर देखोगे तो ऐसा लगेगा कि समाज के कुछ लोग आपके साथ नहीं है। 

छात्रों को कॉम्पिटीशन में जीतने की कोशिश करना चाहिए

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि छात्रों को सभी कॉम्पिटीशन में जीतने की कोशिश करना चाहिए। इसके लिए उन्हें बेहतर कौशल और अधिक दक्षता की तरफ बढ़ना होगा। वे अपनी शक्तियों ने नामुमकिन कामों को भी मुमकिन बना सकते हैं। 

केवल डिग्री लेना सबकुछ नहीं है

मुर्मू ने छात्रों से कहा कि शिक्षा हमारे जीवन की एक सतत प्रक्रिया है। केवल डिग्री लेने ये खत्म नहीं होता है। ग्रेडुएशन के बाद कुछ छात्र नौकरी करते हैं तो कुछ व्यापार करने लगते हैं। वहीं कुछ रिसर्च में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी देने के बारे में सोचना नौकरी करने के बारे में सोचने से बेहतर है। 

भारत ने प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली को अपनाया

जहां पूरी दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी मुश्किलों से जूंझ रही है, वहीं भारत प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली को अपनाकर एक उदाहरण खड़ा किया है।  मुर्मू ने कहा- हमारी संस्कृति में यह माना गया है कि पेड़-पौधे, पर्वत, नदी में भी जीवन है। केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी सजीव चीजें प्रकृति की संतान हैं। यह सभी मनुष्यों का कर्तव्य है कि वे प्रकृति के साथ सद्भाव की भावना रखे। 


इस दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने मयूरभंज की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त की और पश्चिम बंगाल में कलाईकुंडा हवाई अड्डे के लिए रवाना हुईं। यहां से वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed