फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Leader of Opposition Jayanarayan mishra is not feeling safe inside and outside the Assembly

ओडिशा: विधानसभा के अंदर-बाहर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे नेता प्रतिपक्ष जयनारायण, बोले- नहीं मिल रही सुरक्षा

Sat, 30 Sep 2023 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Sep 2023 11:05 PM IST
सार

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने कहा, कुछ दिन पहले बीजद कार्यकर्ताओं ने संबलपुर सर्किट हाउस में यह सोच कर तोड़फोड़ की थी कि मैं वहां मौजूद हूं। अगर मैं वहां होता तो मुझे मार दिया जाता। 

विज्ञापन
Odisha: Leader of Opposition Jayanarayan mishra is not feeling safe inside and outside the Assembly
भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने शनिवार को कहा कि वह सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों को सदन के अंदर उचित सुरक्षा नहीं मिल रही है और सत्तारूढ़ बीजद सदस्यों की ओर से असंसदीय व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को संबलपुर में अपने आवास के बाहर बीजद कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले बीजद कार्यकर्ताओं ने संबलपुर सर्किट हाउस में यह सोच कर तोड़फोड़ की थी कि मैं वहां मौजूद हूं। अगर मैं वहां होता तो मुझे मार दिया जाता। अगर मुझे और मेरे परिवार को कुछ हुआ तो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जिम्मेदार होंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि वह विधानसभा में अपनी आशंकाएं व्यक्त नहीं कर सके, जिसे हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस साल 29 जनवरी को एक पुलिस अधिकारी की ओर से तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के बाद उन्होंने राज्य सरकार से मिली सुरक्षा वापस कर दी है। अगर एक मंत्री की हत्या हो सकती है, तो अन्य विधायक ओडिशा सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं?

विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ के पास ओडिशा समेत सात राज्यों में 60,822 एकड़ जमीन 
ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सरका ने शनिवार को विधानसभा में जानकारी दी कि पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास ओडिशा और छह अन्य राज्यों में 60,822 एकड़ से अधिक भूमि है। बीजेडी विधायक प्रशांत बेहरा के सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि ओडिशा के 30 जिलों में से 24 में भगवान जगन्नाथ, श्रीक्षेत्र पुरी के नाम पर कुल 60,426.943 एकड़ भूमि की पहचान की गई है।

उन्होंने कहा, इनमें से श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) को 38,061.892 एकड़ भूमि पर अधिकार का अंतिम रिकॉर्ड (आरओआर) प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह छह अन्य राज्यों में 395.252 एकड़ जमीन भगवान जगन्नाथ के नाम पर पहचानी गई। मंत्री ने कहा कि मंदिर ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राज्य की विभिन्न तहसीलों में 974 अतिक्रमण मामले दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed