फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Jajpur girl jumps off roof to escape gang rape bid, injured

Odisha Crime News: दुष्कर्म से बचने के लिए लड़की ने स्कूल की छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जजपुर
पीटीआई, जजपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Jul 2022 02:09 PM IST
सार

ओडिशा के जाजपुर जिले में दुष्कर्म से बचने के लिए छत से कूदने के बाद एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की को गंभीर हालत में कलिंग नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पांचों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Odisha Jajpur girl jumps off roof to escape gang rape bid, injured
पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक लड़की दुष्कर्म से बचने के लिए स्कूल की छत से छलांग से लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
घटना रविवार रात की है जब क्योंझर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में अपनी बहन के यहां जा रही थी। जब वे एक बस से उतरे, तो इलाके में भारी बारिश हो रही थी और पुरुषों के एक समूह ने सुझाव दिया कि वे स्कूल की इमारत में रुक सकते हैं और बारिश बंद होने पर अपने गंतव्य पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उनकी बात मान ली और वहीं शरण ली। हालांकि, पांचों लोगों ने देर रात लौटकर भाई को पीटा और भगा दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, तो वह स्कूल की इमारत की छत पर चली गई और वहां से कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की चीख सुन स्थानीय लोग पहुंचे मदद के लिए
मदद के लिए उसके भाई की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के जवानों ने गांव पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। कलिंग नगर थाना प्रभारी पीबी राउत ने कहा कि पीड़िता के भाई के बयान के आधार पर सभी पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed