फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Health minister Naba Das death case: Accused Gopal Das sent to police remand News in Hindi

Naba Das death case: 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी गोपाल दास, पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट भी होगा

Wed, 08 Feb 2023 11:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 08 Feb 2023 11:23 PM IST
सार

29 जनवरी की शाम को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने 60 वर्षीय दास को गोली मार दी थी। इसके कुछ घंटों बाद मंत्री की मौत हो गई थी। नब दास यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। ओडिशा पुलिस ने सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास को मंत्री को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को गोपाल दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Odisha Health minister Naba Das death case: Accused Gopal Das sent to police remand News in Hindi
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास और आरोपी गोपाल दास - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास हत्या मामले में आरोपी गोपाल दास को 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके अलावा कोर्ट ने कोर्ट ने पुलिस को आरोपी का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की भी इजाजत दे दी है। हाल ही में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नब दास को गोली उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने ही मारी थी, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया था। 

विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने मानसिक रूप से बीमार होने का दावा किया था
आरोपी गोपाल दास की पत्नी जयंती ने दावा किया है कि उसका पति मानसिक विकार से पीड़ित था और दवा ले रहा था। उनके मनोचिकित्सक चंद्र शेखर त्रिपाठी ने भी जयंती के दावे की पुष्टि की। डॉ त्रिपाठी, जो एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेरहामपुर के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख हैं, ने कहा था,  दास को लगभग आठ साल पहले बाइपोलर डिसऑर्डर से प्रभावित होने का पता चला था। वह पहली बार लगभग आठ से दस साल पहले मेरे क्लिनिक में आए थे। उन्होंने इसका इस्तेमाल किया था। बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते थे और इसका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


एएसआई गोपाल दास ने मारी थी मंत्री को गोली  
29 जनवरी की शाम को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने 60 वर्षीय दास को गोली मार दी थी। इसके कुछ घंटों बाद मंत्री की मौत हो गई थी। नब दास यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। ओडिशा पुलिस ने सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास को मंत्री को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को गोपाल दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मंत्री नब दास की हत्या के बाद मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी थी। वहीं, विपक्षी भाजपा ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी और दावा किया था कि ओडिशा पुलिस दिवंगत मंत्री को न्याय नहीं दिला सकती, क्योंकि एक पुलिसकर्मी इस मामले में मुख्य आरोपी है। वहीं, कांग्रेस ने अदालत की निगरानी वाले विशेष जांच दल से मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed