फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government seeks Bihar help to check fake medicine supply to state

Fake Medicine Supply: कटक और भुवनेश्वर में नकली दवाओं की सप्लाई, ओडिशा सरकार ने बिहार से मांगी मदद

Thu, 22 Sep 2022 05:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 05:33 PM IST
सार

हाल ही में ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में राज्य ड्रग कंट्रोलर के अधिकारियों द्वारा छापा मारकर हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए प्रयोग की जाने वाली नकली दवाओं को भारी मात्रा में जब्त किया था। इतना ही नहीं मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके तार बिहार से जुड़ते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Odisha government seeks Bihar help to check fake medicine supply to state
नकली दवाओं की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में नकली दवाओं की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बिहार से से नकली दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए बिहार से मदद मांगी है। दरअसल, ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने बिहार स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक पत्र लिख कर नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाली फर्म की जानकारी मांगी थी। 

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में राज्य ड्रग कंट्रोलर के अधिकारियों द्वारा छापा मारकर हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए प्रयोग की जाने वाली नकली दवाओं को भारी मात्रा में जब्त किया था। जिसके बाद मामले में कटक और भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त ने नकली दवाओं की बिक्री और सप्लाई में शामिल पूजा एंटरप्राइजेज के मालिक संजय जलाल तथा वीआर एजेंसीज के संचालक राहुल स्याल को गिरफ्तार किया था। मूल निर्माता से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अनुसार इन दोनों दवाओं को नकली पाया गया था।
विज्ञापन


मामले में काफी हंगामे के बाद ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने बिहार स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि नकली दवाओं की आपूर्ति बालाजी ड्रग पॉइंट, जेल प्रेस रोड, गया, बिहार नाम की एक फर्म ने की थी। इस पत्र में यह भी लिखा गया है कि ओडिशा के ड्रग कंट्रोलर ने सात सितंबर, 2022 को बिहार में अपने समकक्ष से गया स्थित आपूर्तिकर्ता द्वारा की गई नकली दवाओं की पूरी जानकारी भी मांगी थी। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस संदर्भ में बिहार ड्रग कंट्रोलर को जांच में तेजी लाने और ओडिशा का जवाब देने का निर्देश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ओडिशा सरकार को इस संदर्भ में अब तक बिहार के औषधि नियंत्रण निदेशालय से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वहीं, नकली दवाओं की आपूर्ति मामले में आगे की जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ दो अधिकारियों की एक टीम बिहार भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed