{"_id":"5e4841698ebc3ee5d0607fbe","slug":"odisha-government-saves-700-trees-from-paperless-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा सरकार ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मिसाल, पेपरलेस बजट से बचाए 700 पेड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा सरकार ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मिसाल, पेपरलेस बजट से बचाए 700 पेड़
Sun, 16 Feb 2020 12:37 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:37 AM IST
सार
ओडिशा सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पेपरलेस बजट पेश कर डिजिटल युग में पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मिसाल पेश की है। सरकार की इस पहल से करीब 700 पेड़ बचाए गए हैं।
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने कहा, सरकार की इस पहल से 57 लाख पन्ने छापने की जरूरत नहीं पड़ी। अगर बजट की छपाई होती तो इतने कागज के लिए 700 पेड़ काटे जाते।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा, सरकार आने वाले समय में पूरी तरह से पेपरलेस बजट पेश करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा कागज की बर्बादी बचाने के लिए राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के दस्तावेज को भी एक पन्ने में समेटना शुरू कर दिया है। अब ये सब दस्तावेज ऑनलाइन तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी विभागों और निदेशालयों में ओडिशा सचिवालय वर्कफ्लो ऑटोमेशन सिस्टम (ओस्वास) लागू किया है। यह बड़ी तादाद में सूचनाओं और आंकड़ों को सीमित कागजी कार्रवाई में सुरक्षित रखने का विकल्प देता है। साथ ही फाइल को ट्रैक करने, स्वीकृति प्राप्त करने व एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी देता है।
विज्ञापन