फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Government launches campaign for Hockey World Cup, 'Heartbeats for Hockey'

ओडिशा सरकार ने हाकी विश्व कप के लिए शुरू किया ‘हर्टबीट्स फॉर हाकी’, अपना दिल हाकी को दें

Tue, 31 Jul 2018 10:39 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Odisha Government launches campaign for Hockey World Cup, 'Heartbeats for Hockey'
भातीय पुरुष हॉकी टीम

पुरुष हाकी विश्व कप के आयोजन में अब जब चार महीने से भी कम का समय बचा है तब ओडिशा सरकार ने प्रशंसकों को इस खेल के नजदीक लाने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रचार अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन


ओडिशा सरकार हाकी के समर्थन के लिए प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करने का प्रयास करेगी। विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक कलिंगा स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन


हाकी विश्व कप के प्रचार अभियान की शुरुआत ‘हर्टबीट्स फॉर हाकी’ से होगी जिसके तहत संगीत, मनोरंजन, खेल और पैनल चर्चा के जरिये भारतीय दर्शकों को खेल के समर्थन में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के ‘कम्यूनिकेशन एवं स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट’ के रूप में ओडिशा सरकार के साथ काम करने वाली और इस अभियान को तैयार करने वाली नुपुर महाजन ने कहा, ‘‘हम भारत से कह रहे हैं कि वे अपना दिल हाकी को दें। और इसके लिए हम पूरे देश के हाकी की दीवानगी वाली जगह जाएंगे और लोगों से विशेष तौर पर डिजाइन हाकी स्टिक में रिकार्डिंग के जरिये अपनी दिल की धड़कन को अमर करने के लिए कहेंगे।’’ 


जैसे ही कोई इस विशेष तौर पर तैयार हाकी स्टिक ‘हर्ट बीट’ को पकड़ेगा तो हाकी के समर्थन की शपथ के तौर पर उसके दिल की धड़कन रिकार्ड हो जाएगी। अगले कुछ महीनों में हर्ट बीट पूरे देश का दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed