फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Rourkela Steel Plant Gas Leak News, Four people dead and six people injured in incident

ओडिशा : राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत

Wed, 06 Jan 2021 05:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 06 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Odisha Rourkela Steel Plant Gas Leak News, Four people dead and six people injured in incident
Rourkela Stell Plant,राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव - फोटो : ANI

ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव से बुधवार को कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में हादसा जब सुबह हुआ, तो वहां 10 श्रमिक काम कर रहे थे।

विज्ञापन


आरएसपी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘ निजी कम्पनी द्वारा संविदा पर रखे गए चार कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कुछ परेशानी होने लगी, इसके बाद उन्हें संयंत्र के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि आरएसपी दवाईखाने में कुछ अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों एक निजी कंपनी द्वारा संविदा पर रखे गए कर्मचारी थे। मृतकों की पहचान गणेश चंद्रा पिल्लै (55), रबिन्द्र साहू (59), अभिमन्यु शाह (33) और ब्रम्हानंदा पांडा (51) के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई।   
विज्ञापन
विज्ञापन






उन्होंने बताया कि आरएसपी ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) करती है।  आरएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक चतराराज ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्राधिकारी उनके परिजन को पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed