फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Fire in bus due to contact with electric wire passengers killed and injured

ओडिशा: बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत, 22 घायल

Mon, 10 Feb 2020 08:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रह्मपुर
पीटीआई, ब्रह्मपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Feb 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Odisha Fire in bus due to contact with electric wire passengers killed and injured
बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग - फोटो : Twitter

ओडिशा में गंजाम जिले के गोलंतारा इलाके में एक बस में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार को बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई।

विज्ञापन


गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे और ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोगों को यहां एमकेसीजी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल और कटक के एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आपात चिकित्सा अधिकारी बीएन महाराणा ने बताया कि 11 वर्षीय एक लड़के की मौत यहां लाते समय रास्ते में हुई। उन्होंने बताया कि यहां लाए गए अन्य पांच लोगों की हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा मनदाराजपुर में हुआ, जब बस जंगलपाडु से चिकरादा जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। ब्रह्मपुर सदर के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयंत कुमार महापात्रा ने बताया कि बस में सवार लोग एक नजदीकी गांव में सगाई समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस 11 किलोवाट की क्षमता वाली बिजली के तार के संपर्क में आ गई जिससे उसमें आग लग गई।

मुख्य दमकल अधिकारी सुकांत सेठी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। दुर्घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और बस में फंसे सभी लोगों को निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस की छत पर सामान रखा था। बस चालक ने संकरी सड़क पर दो पहिया वाहन को रास्ता देने की कोशिश की उसी समय वह बिजली के तार के संपर्क में आ गई।

सीएम ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के नि:शुल्क इलाज की भी घोषणा की है।



राज्य के परिवहन मंत्री पद्मानाभ बेहरा ने कहा कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना पर शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed