फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Ex-BDO, wanted in 7 corruption cases, arrested from Delhi after 8 years on run

Odisha: भ्रष्टाचार के सात मामलों में आठ साल से फरार पूर्व BDO गिरफ्तार; ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया जाएगा

Mon, 21 Aug 2023 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Aug 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Odisha: Ex-BDO, wanted in 7 corruption cases, arrested from Delhi after 8 years on run
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो

ओडिशा के एक पूर्व प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वह भ्रष्टाचार के मामले में आठ साल से फरार चल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट के नारायणपटना के पूर्व बीडीओ रमेश चंद्र साहू भ्रष्टाचार के सात मामलों में सतर्कता विभाग की ओर से वांछित घोषित किए गए थे। ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के पूर्व अधिकारी को दिल्ली में एक कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, पूर्व अधिकारी पर तोवापदर, मैनकिड और डमसिल में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण में पैसे की हेराफेरी करने का आरोप है। एक अन्य मामले में उन्होंने कथित तौर पर पचिंगी में एक सड़क के निर्माण के लिए आवंटित धन का गबन भी किया। उन्होंने कथित तौर पर करीब 34 लाख रुपये की हेराफेरी की।
विज्ञापन


लगातार ठिकाने बदलते रहे
साहू पिछले आठ वर्षों में अपने ठिकाने बदलते रहे। वह ज्यादातर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में छिपते रहे। वह कुछ समय तक असम के जोरहाट में भी रहे। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम को उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए दिल्ली में तैनात किया गया था। इसयके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने 1100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की, चार गिरफ्तार
इस बीच ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 1,100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2020 से अब तक एसटीएफ राज्य भर से 71 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और हेरोइन, 202 ग्राम कोकीन और 116 क्विंटल से अधिक भांग और 750 ग्राम अफीम जब्त किया है। इस दौरान 176 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पिछले एक साल में 62 किलोग्राम से अधिक जब्त ब्राउन शुगर और 136 क्विंटल गांजा को नष्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed